Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में धतूरे का जहर मिला दिया. जहर का असर न होने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Wife Killed Husband With Lover

Wife Killed Husband With Lover: कर्नाटक के मैसूर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के चक्कर में एक पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी. यूट्यूब से हत्या की साजिश सीखकर पत्नी ने पहले पति को जहरीली इडली खिलाई और जब उसकी जान नहीं गई, तो अपने प्रेमी को बुलाकर उसका गला घोंट दिया.

अवैध संबंधों के कारण मैसूर में हुई इस निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पत्नी ने यूट्यूब के जरिए जहर देने की साजिश रची और नाकाम होने पर प्रेमी संग पति का गला घोंट दिया. पुलिस की मुस्तैदी और ग्रामीणों की सतर्कता के कारण दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं.

मैसूर में खौफनाक हत्याकांड

कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनसूर तालुक स्थित विनोबा कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर हत्या का तरीका सीखा और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

यूट्यूब देखकर रची हत्या की साजिश

35 वर्षीय रामप्रसाद की शादी पवित्रा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. पवित्रा का गांव के ही सुनील नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था. पवित्रा ने यूट्यूब पर धतूरे (दतूरी) के जहरीले बीजों के प्रभाव के बारे में वीडियो देखकर साजिश रची. 16 अक्टूबर की रात जब रामप्रसाद नशे की हालत में घर पहुंचा, तो पवित्रा ने इडली में धतूरे का पाउडर मिलाकर उसे खिला दिया.

जहर बेअसर रहा तो प्रेमी संग घोंटा गला

इडली में जहर देने के बाद भी जब रामप्रसाद की मौत नहीं हुई, तो पवित्रा ने तुरंत अपने प्रेमी सुनील को घर बुला लिया. दोनों ने मिलकर रामप्रसाद का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पवित्रा ने ससुराल वालों से झूठ बोला कि दही खाने के बाद पति की तबीयत बिगड़ी है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया.

ग्रामीणों की सतर्कता से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीणों ने मृतक के भाई को बताया कि घटना की रात पवित्रा को सुनील के घर जाते देखा गया था. शक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. हुनसूर ग्रामीण पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी पवित्रा और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital