Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए. 21% प्रीमियम के साथ जियो के शेयर मार्केट में उतरे हैं.

Mukesh Ambani Emotional Anant Ambani Speech Jio Listing Mumbai

Jio Share Market Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 28 अक्टूबर 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत और लिस्टिंग के इस ऐतिहासिक मौके पर एक ऐसा भावुक पल आया जिसने सबका दिल जीत लिया. जब छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मंच से परिवार के संघर्ष, दादाजी धीरूभाई अंबानी के शुरुआती दिनों और पिता मुकेश अंबानी के विजन का जिक्र किया, तो देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं. उन्होंने प्यार से अपने आंसू पोंछे, जो कैमरे में भी कैद हो गया.

जामनगर के बंजर मैदान से लेकर जियो के सफर तक की कहानी

रिलायंस के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपने संबोधन में पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि कैसे कभी बंजर रही जामनगर की जमीन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी खड़ी की गई. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि जब भारत ठान लेता है, तो दुनिया की नजरें उस पर टिक जाती हैं.

इसके बाद उन्होंने देश के हर कोने तक इंटरनेट पहुंचाने वाले ‘जियो’ के सपने का जिक्र किया. अनंत ने कहा कि जियो सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के भरोसे का प्रतीक है. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में कहा कि जियो दुनिया का इकलौता ऐसा नाम है जो अपने आप में एक ‘आशीर्वाद’ है, जिसे मां ने कहा ‘जियो मेरे लाल’, दादी ने कहा ‘जुग-जुग जियो’ और दोस्तों ने कहा ‘जियो यार’.

21% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में उतरा जियो

मुंबई में आयोजित इस भव्य लिस्टिंग समारोह में ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने भी अपने विचार रखे. जियो के शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 21.4 प्रतिशत के जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह पिछले दो दशकों में रिलायंस समूह की सबसे बड़ी लिस्टिंग है, जिसने देश के शेयर बाजार में धूम मचा दी है.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital