Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्यूशन से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर कलमा और धर्मांतरण का दबाव! मांस खिलाकर युवक को बनाया बंधक, 13 पर FIR; 3 गिरफ्तार

Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन धर्म परिवर्तन कराने. कलमा पढ़वाने और निकाह का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Conversion and Blackmail Case

Conversion and Blackmail Case

Conversion and Blackmail Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम संबंधों की आड़ में कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती और उसके परिजनों समेत 13 लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, कलमा पढ़वाने और निकाह का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुई थी युवती से पहचान

खकरा मोहल्ला निवासी हितेश कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019-20 में वह मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी रिजवान हुसैन के घर उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था. इसी दौरान रिजवान की भांजी रौनक फातिमा से उसकी जान-पहचान हुई. आरोप है कि वर्ष 2022 से रौनक ने उससे व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की और मुस्लिम धर्म अपनाकर पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए कहने लगी. हितेश का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे धमकाया गया. बाद में कथित तौर पर उससे कलमा पढ़वाया गया और धर्मांतरण का प्रमाणपत्र भी तैयार कराया गया. युवक के मुताबिक, निकाह की उम्मीद में उसने नमाज पढ़ना और रोजे रखना शुरू कर दिया, लेकिन शादी की बात करने पर उसे लगातार टाला जाने लगा.

आभूषण मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निकाह का भरोसा देकर उससे सोने-चांदी के आभूषणों की मांग की जाने लगी और बाद में उसे ब्लैकमेल किया गया. 24 अक्टूबर को उसका दोस्त शशांक उससे मिलने पहुंचा. बातचीत के दौरान हितेश ने उसे पूरी घटना बताई. इसके बाद 28 अक्टूबर को उसने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की.

घर में बंद कर जबरन कलमा पढ़वाने का दावा

हितेश ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में शिक्षक पद पर नियुक्ति मिलने के बाद उसे सज्जाद हुसैन के घर बुलाया गया था. वहां कथित रूप से उसे प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाया गया और धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया गया. आलीशान मकान बनवाने और रौनक से निकाह कराने का प्रलोभन दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है. युवक के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को उसे दोबारा सज्जाद के घर बुलाया गया. वहां दो मौलाना और कुछ अन्य लोग असलहों के साथ मौजूद थे. वापस जाने की बात कहने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और कमरे में बंद कर दिया गया. आरोप है कि दबाव बनाकर उससे कलमा पढ़वाया गया और मोहम्मद उमर नाम से धर्मांतरण प्रमाणपत्र तैयार कराया गया. उस पर हस्ताक्षर और अंगूठा भी लगवाया गया.

यह भी पढ़ें: पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

13 नामजद, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हितेश की तहरीर पर रौनक फातिमा, रिजवान हुसैन, सज्जाद हुसैन समेत कुल 13 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले में रौनक फातिमा, रिजवान हुसैन और सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अन्य आरोपियों की भूमिका, कथित धर्मांतरण प्रमाणपत्र और ब्लैकमेलिंग से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है. जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital