Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बॉलीवुड के ‘मॉडर्न रफी’ सोनू निगम ने गाया भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह के साथ मिलकर मचाया था धमाल, आज भी खूब होती है चर्चा

Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ छठ गीत ‘चल भउजी हाली हाली’ में अपनी आवाज दी थी. 2024 में रिलीज हुआ यह गाना ‘जय छठी मैया’ एल्बम का हिस्सा है, जिसे छठ पूजा के मौके पर आज भी खूब पसंद किया जाता है.

Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song

Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song

Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम की आवाज का जादू किसी पहचान का मोहताज नहीं है. 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू निगम ने साल 2000 के आसपास रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. ‘अभी मुझ में कहीं’, ‘साथिया’, ‘संदेसे आते हैं’, ‘तन्हाई’, ‘क्यों चलती है पवन’, ‘ये दिल दीवाना’ और ‘मैं अगर कहूं’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने भोजपुरी में छठी मैया का गीत भी गाया है? खास बात यह है कि इस गाने में उनका साथ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने दिया था.

पवन सिंह के साथ सोनू निगम ने गाया छठ गीत

सोनू निगम और पवन सिंह के जिस गाने की बात हो रही है, उसका नाम ‘चल भउजी हाली हाली’ (Chala Bhauji Hali Hali) है. यह गाना साल 2024 में रिलीज हुए एल्बम ‘जय छठी मैया’ (Jai Chhathi Maiya) का हिस्सा है. इस छठ गीत में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका खुशबू जैन ने भी अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटे बाबा बाशी ने तैयार किया है. वहीं वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और भोजपुरी के सुपरस्टार को एक साथ छठ गीत में सुनना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.

छठ पूजा के रंग में रंगे नजर आए सोनू निगम

‘चल भउजी हाली हाली’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि छठ पर्व की आस्था, परंपरा और पारिवारिक उत्साह को भी खूबसूरती से दिखाता है. इसके वीडियो में सोनू निगम छठ पूजा में हिस्सा लेते नजर आते हैं. गाने में छठी मैया के प्रति श्रद्धा और पर्व की तैयारियों को दिखाया गया है. रिलीज के बाद इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वीडियो को यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है. छठ पूजा के मौके पर आज भी कई लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. खासकर सोनू निगम और पवन सिंह की जुगलबंदी ने इस गीत को खास बना दिया है.

32 भाषाओं में गा चुके हैं हजारों गाने

सोनू निगम की पहचान सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं है. उन्होंने अपने लंबे करियर में 32 भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए हैं. हिंदी, कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, मलयालम, गुजराती, असमिया, भोजपुरी, नेपाली, मैथिली और मणिपुरी समेत कई भाषाओं में उनकी आवाज सुनाई दी है.

उन्हें अक्सर ‘मॉडर्न रफी’ भी कहा जाता है. उनकी गायकी की खासियत यह है कि वह रोमांटिक, दर्दभरे, देशभक्ति और भक्ति गीतों को भी उतनी ही खूबसूरती से गाते हैं. यही वजह है कि सोनू निगम की आवाज हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों को पसंद आती है. भोजपुरी छठ गीत में उनकी मौजूदगी इसका एक शानदार उदाहरण है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital