Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा की सुरक्षा में तैनात पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी.

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा की सुरक्षा में तैनात पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन सड़क पर ही पलट गया. इस दुर्घटना में SHO समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. राहत की बात यह रही कि सुनील कुमार शर्मा और उनके काफिले में शामिल अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीड़ा के पास बस ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील कुमार शर्मा श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनका काफिला चंद्रकोट थाना क्षेत्र में पहुंचा. यहां SHO इंस्पेक्टर विक्की थापा के नेतृत्व में पुलिस की एक गाड़ी उनकी सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट में शामिल हुई थी. जैसे ही काफिला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पीड़ा के नजदीक एक क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी एक बस ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस की टक्कर के बाद एस्कॉर्ट वाहन पलटता हुआ नजर आ रहा है.

हादसा देखकर सुनील शर्मा ने रुकवाया अपना काफिला

दुर्घटना होते ही सुनील कुमार शर्मा ने अपनी गाड़ी रुकवा दी. वह मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मदद के लिए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण पुलिस वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसमें मौजूद सभी जवान सुरक्षित हैं. सुनील शर्मा ने हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर गाड़ियां काफी तेज गति से चलती हैं. ऐसे में क्रॉसिंग के आसपास लापरवाही बरतना बड़े हादसे की वजह बन सकता है. उन्होंने वाहन चालकों से ऐसे स्थानों पर खास सावधानी रखने की अपील की.

अस्पताल में इलाज के बाद चारों पुलिसकर्मियों को मिली छुट्टी

हादसे में घायल हुए चारों पुलिसकर्मियों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया. घायलों में चंद्रकोट थाने के SHO इंस्पेक्टर विक्की थापा भी शामिल थे. अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद रफी वानी ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर थी. डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और जरूरी स्कैन भी कराए. जांच के बाद जब उनकी स्थिति ठीक पाई गई, तो चारों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस हादसे में पुलिस वाहन को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन सुनील शर्मा समेत सभी लोगों के सुरक्षित रहने से बड़ी अनहोनी टल गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital