मध्य प्रदेश के खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम गहराई पर केंद्र होने की वजह से आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुआ. स्थानीय लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी है.
नुकसान की जानकारी नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की गहराई कम होने के कारण केंद्र के आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुई. इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने भी पुष्टि की. फिलहाल, किसी जनहानि या नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.
इससे पहले, एनसीएस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी भूकंप आने की जानकारी दी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि डोडा में शनिवार सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 3.8 थी. भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था.
चीन-लद्दाख सीमा पर भी आया था भूकंप
पिछले सप्ताह चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई 164 किलोमीटर बताई गई. भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए. हालांकि, किसी नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें- Ola पर CCPA का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को टिप देने के लिए उकसाने पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना
वहीं, 5 नवंबर को शाम 7:54 बजे लक्षद्वीप सागर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. उसी दिन शाम 6:33 बजे दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. हालांकि, इनकी तीव्रता काफी कम रही.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

