Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अगले कुछ घंटे 12 राज्यों में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा…! 70 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है. IMD के मुताबिक, 17 नवंबर तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है.

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम से दिल्ली-एनसीआर, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका.

(AI IMAGE)

देश के मौसम में एक बार फिर बहुत बड़ा बदलाव दस्तक(Aaj ka Mausam) देने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब तेजी से ताकतवर होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज शाम तक यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ बनने की आशंका है.

weather update के मुताबिक, इस खतरनाक मौसमी सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों पर पड़ेगा, जहां समुद्र में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा.

बंगाल की खाड़ी में तूफान की दहशत(Aaj ka Mausam)

दक्षिण और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है. इसके बाद यह और अधिक ताकतवर होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ेगा.

इसके प्रभाव से समुद्र में 55 से 65 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का भयंकर अलर्ट

चक्रवाती सिस्टम के असर से देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर चलेगा:

आंध्र प्रदेश और यनम: तटीय इलाकों में 19 और 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी (कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी) बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 18 और 19 नवंबर को मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

ओडिशा: 19 से 21 नवंबर के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

अंडमान और निकोबार: आज भी यहां भारी बारिश, बिजली गिरने और 40-60 किमी/घंटे की तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.

दिल्ली में आज का मौसम(Delhi Weather update today)

Delhi weather के मुताबिक,  आज 16 नवंबर सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, जिससे सुबह आवाजाही करने वालों को हल्की ठंड का अहसास हुआ. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. फिलहाल राजधानी में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन जैसे-जैसे नवंबर आगे बढ़ेगा, सुबह और शाम की सिहरन बढ़ती जाएगी.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (16 नवंबर) न्यूनतम तापमान (16 नवंबर)
दिल्ली 26°C 14°C
मुंबई 34°C 20°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 30°C 20°C
लखनऊ 29°C 16°C
पटना 29°C 20°C
रांची 28°C 16°C
भोपाल 31°C 14°C
जयपुर 29°C 16°C
शिमला 19°C 10°C
नैनीताल 19°C 09°C

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम पर नजर डालें तो दोनों राज्यों में फिलहाल बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह के समय छाने वाला कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है.

उत्तर प्रदेश: यूपी में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर आंशिक असर पड़ सकता है, इसलिए सुबह यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार: बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत तमाम जिलों में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के वक्त ठंडी हवाओं और हल्की धुंध के कारण गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026