Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Gold Silver price today: एक ही झटके में 70,000 रुपया सस्ता हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़ा दम; खरीदारों की निकल पड़ी लॉटरी

Gold Silver price today: एक दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई. अपने ऑल-टाइम हाई से सोना करीब 69,800 रुपया प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.52 लाख रुपया प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.

Gold-Silver Price Today

Gold Silver price today: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी से निवेशकों में उत्साह दिखा था, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी. बुधवार को बाजार खुलते ही घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने-चांदी के दाम एक बार फिर फिसल गए हैं.

वैश्विक दबाव और लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ने खरीदारों को राहत दी है. अपने उच्चतम स्तर से करीब 70 हजार रुपया सस्ता होने के बाद 24 से 18 कैरेट सोने के दाम काफी नीचे आ गए हैं.

वैश्विक बाजार और MCX पर गिरावट का दौर

इंटरनेशनल मार्केट Comex पर बुधवार को सोने में 0.32 फीसदी की गिरावट आई और यह 3550.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 0.16 फीसदी टूटकर 40.715 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसका असर घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी पड़ा, जहां दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 500 रुपया गिरकर 1,21,900 रुपया प्रति 10 ग्राम और चांदी 700 रुपया लुढ़ककर 1,54,800 रुपया प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई.

सर्राफा बाजार में 24 से 18 कैरेट सोने के ताजा रेट

घरेलू बाजार में गिरावट के बीच सोना करीब 1.21 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.44 लाख रुपया प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी. बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना करीब 1,22,430 रुपया प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग 1,12,228 रुपया प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 91,823 रुपया प्रति 10 ग्राम के करीब रहा, जबकि हाजिर चांदी 1,45,420 रुपया प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई.

ऑल-टाइम हाई से 70 हजार रुपया तक सस्ता हुआ सोना

पिछले सत्र में 2.7 फीसदी उछलकर 3670 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के बावजूद सोना बीते हफ्ते आई 9 फीसदी की गिरावट के बाद 14 महीने के निचले स्तर के करीब बना हुआ है. 25 नवंबर 2026 के ताजा भाव के मुताबिक, जनवरी 2026 के अपने ऑल-टाइम हाई से सोना करीब 69,800 रुपया प्रति 10 ग्राम (31 फीसदी) और चांदी लगभग 2.52 लाख रुपया प्रति किलो (62 फीसदी) तक सस्ती हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism