Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कर्मचारियों के लिए खुला सौगातों का पिटारा! आउटसोर्स नौकरी सुरक्षित, अनुकम्पा नियुक्ति और भत्तों पर सीएम का बड़ा फैसला

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में स्पष्ट किया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा. उन्होंने एक लाख से अधिक पदोन्नतियों, दो संतान की सीमा समाप्त करने और भत्तों में पुनरीक्षण समेत कई फैसलों का जिक्र किया.

भोपाल में सीएम मोहन यादव ने साफ किया कि आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे. पदोन्नति, दो संतान नियम समाप्ति और भत्तों पर बड़ी बातें जानें.

Bhopal News:अजय भटनागर:  भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (संवाद भवन) में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम ऐलान किए. उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी और किसी को बाहर नहीं किया जाएगा.

भोपाल में हुए अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय व आभार का माहौल दिखा. आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा, पदोन्नति, भत्तों और दो संतान नियम में बदलाव के फैसलों को लेकर सरकार ने कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई.

आउटसोर्स कर्मचारियों पर स्थिति स्पष्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने की बातें भ्रामक हैं और मौजूदा नियुक्ति व्यवस्था यथावत रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है, जिससे विभागों में युवा व ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है, और रिक्त पदों पर भर्तियों का सिलसिला भी जारी रहेगा.

दो संतान नियम समाप्ति

सीएम ने कहा कि शासकीय सेवकों और नियुक्तियों के लिए दो संतान की सीमा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, वहीं सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है. इसके अलावा लगभग 26 प्रकार के भत्तों के पुनरीक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति मामलों के तेज निपटारे (अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में एक हजार से अधिक नियुक्तियों का जिक्र) और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर छत्तीसगढ़ से सहमति लेने की प्रथा समाप्त करने की बात भी कही गई.

40 कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

समारोह में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने लंबित समस्याओं के समाधान, वेतन विसंगतियों के निराकरण और दो संतान की सीमा खत्म करने जैसे फैसलों के लिए सरकार की सराहना की.

यह भी पढ़ें-जहूराबाद छोड़ अकबरपुर क्यों पहुंचे ओपी राजभर? बेटे की एंट्री और नए सियासी दांव ने बढ़ाई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism