PM Modi Cabinet Decision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में लगभग एक घंटे तक चली कैबिनेट बैठक के दौरान परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए विधेयक को भी स्वीकृति प्रदान की गई.
543 से बढ़कर 815 हो जाएंगी लोकसभा की सीटें (PM Modi Cabinet Meeting)
सूत्रों द्वारा साझा किए गए विवरण के मुताबिक, प्रस्तावित बदलावों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं.
सीटों की संख्या में वृद्धि: वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं, जो 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद बढ़कर 815 हो जाएंगी. इस प्रकार कुल 272 नई सीटें बढ़ेंगी.
महिला आरक्षण और 25 वर्षों की स्थिरता: बढ़ाई गई सभी 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं. साथ ही, लोकसभा की कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 वर्षों तक अपरिवर्तित रहेगी.
राज्यों की हिस्सेदारी का संतुलन: सूत्रों के अनुसार, नए विधेयक में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं ताकि परिसीमन के पश्चात किसी भी राज्य की लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी अन्य राज्यों की तुलना में कम न हो.
30 नवंबर के संसद सत्र में पास कराने की तैयारी (PM Modi Cabinet Planing)
केंद्र सरकार इस विधेयक को 30 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पारित कराना चाहती है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वे सदन में इस विधेयक पर होने वाली बहस में सक्रिय रूप से हिस्सा लें. दूसरी ओर, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े इस विधेयक को पारित कराने के लिए अनुचित तरीके से बहुमत जुटा रही है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है….
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




