Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केजरीवाल ने बापू को किया अपवित्र, BJP करेगी शुद्धिकरण-प्रवेश वर्मा

केजरीवाल ने बापू को किया अपवित्र, BJP करेगी शुद्धिकरण-प्रवेश वर्मा

BJP के लोक सभा सांसद प्रवेश वर्मा ने शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि राजघाट जाकर केजरीवाल ने बापू की समाधि को अपवित्र कर दिया है। अब BJP कार्यकर्ता वहां जाकर शुद्ध करने के लिए गंगाजल का छिड़काव करेंगे। वहीं BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक के साथ एक शराब की बोतल फ्री देने वाले केजरीवाल ने शराब के सबसे बड़े विरोधी और सत्य के प्रतीक बापू की समाधि पर जाकर सच्चाई को ढकने का प्रयास किया है। लेकिन वो कामयाब नहीं होंगे।

सुधांशु त्रिवेदी के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि राजघाट जाकर केजरीवाल ने बापू की समाधि को गंदा कर दिया है और BJP के कार्यकर्ता वहां जाकर गंगाजल का छिड़काव करेंगे।

आप विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर पलटवार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अनर्गल आरोप लगाना और बाद में सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांग लेना यह केजरीवाल की पुरानी आदत रही है, उनके पास शराब घोटाले पर हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है इसलिए वो इधर उधर की बातें कर रहे हैं। त्रिवेदी ने आगे कहा कि आपकी सरकार पर नहीं आपकी साख पर आंच है।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल अपने गायब विधायकों का नाम बताएं। BJP कार्यकर्ता उन्हें ढूंढ कर विधानसभा पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुद्दे से भटकाने की बजाय शराब घोटाले पर सवालों का सीधा जवाब दें।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital