Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही के औराई से भाजपा के विधायक दीनानाथ भास्कर ने दावा किया है कि मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है.

भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: यूपी में लगातार नेताओं को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में अब धमकी का दावा भदोही के औराई से भाजपा के विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया है. उन्होंने कहना है कि मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस सम्बंध में उन्होंने औराई कोतवाली में महदेवपुर केयर मऊ निवासी दिलीप दुबे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. इसके साथ ही आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल फोन पर धमकी देने के साथ ही साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है और आरोपित की तलाश के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपित दिलीप दुबे के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जानजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इस सम्बंध में एसपी अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, दुबे ने रविवार को औराई विधानसभा क्षेत्र के विधायक को फोन कर पूर्व में दलित उत्पीड़न में दर्ज एक मामले की धारा को हटवाने का दबाव बनाया. इसके बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही विधायक को जान से मारने की धमकी भी दी.

पढ़े इसे भी- Amit Shah Arunachal Visit: “जमीन हथियाने का जमाना चला गया, अरुणाचल भारत का है और रहेगा, लेकिन चीन है कि…”, गृहमंत्री अमित शाह ने चीन को दिया करारा जवाब

विधायक की शिकायत के बाद औराई पुलिस स्टेशन में एक और नया मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं और संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी कर रही हैं.

इस मामले में पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि विधायक को गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का एक ऑडियो भी सामने आया है. तीन महीने पहले भी आरोपित दुबे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि शुक्ला को फोन किया था और विधायक भास्कर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद ऋषि शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital