Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चाहते तो उसी वक्त पकड़ लेते, लेकिन खून-खराबा नहीं चाहते थे- बोले पंजाब के CM भगवंत मान, पूरी रात लेते रहे ऑपरेशन के पल-पल का अपडेट

Punjab: सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम किसी बेकसूर को तंग नहीं करेंगे. कुछ लोगों ने पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिश की ताकि युवा बंदूक उठा लें.

bhagwant man (1)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो ट्विटर)

Punjab: पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृत पाल सिंह को आज 23 अप्रैल की सुबह पंजाब के मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अमृत पाल सिंह के पकड़े जाने के बाद कुछ लोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहे थे. हमने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

हम एजेंडा पालिटक्स नहीं करते

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम किसी बेकसूर को तंग नहीं करेंगे. हम कोई एजेंडा पालिटक्स नहीं करते. भगवंत मान ने कहा कि हम चाहते तो उस दिन भी पकड़ सकते थे. उन्होंने बताया कि कल रात मेरे पास सूचना आ गई थी. मैं पूरी रात नहीं सोया. मैं हर आधे घंटे बाद पूछता रहता था कि क्या हुआ. लेकिन कोई बात नहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों की नींद के लिए अपनी नींद गंवानी पड़े तो वो महंगी नहीं है. मैं नहीं चाहता था कि कोई खून खराबा हो या गोली चले या लॉ एंड ऑर्डर ताक पर लग जाए.

पंजाब के लोगों को भड़काने की कोशिश

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो पंजाब के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि युवा बंदूक उठा लें, लेकिन पंजाब के लोगों ने साथ दिया. उन्होंने कहा कि इन 35 दिनों में सारे पंजाबियों ने शांति बनाए रखी इसके लिए उनका धन्यवाद. पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखना और अमन शांति बनाए रखना आम आदमी पार्टी सरकार की जिम्मेदारी है और ये फर्ज हम निभाते रहेंगे. कुछ लोगों ने पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिश की ताकि युवा बंदूक उठा लें. लेकिन पंजाब के लोगों ने साथ दिया.

इसे भी पढ़ें: क्या है माफिया ब्रदर्स की हत्या का चित्रकूट कनेक्शन? आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

पंजाब करेगा तरक्की

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अब तरक्की करेगा. और जिस दिन ऐसा हो गाय उस दिन हमारे देश को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता. देश को आजाद कराने में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाब से हैं. देश की आजादी को कायम रखने में भी हमारी सेना के जवान सरहद पर सीना तान के डटे हैं. पहले पंजाब ने काले दिन देखे लेकिन अब पंजाब तरक्की करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital