Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: “सरकार ऐसे लोगों को जेल में डालकर रखे …” दो IAS समेत 5 अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने पर बोलीं सांसद मेनका गांधी

Sultanpur: सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने लोगों की शिकायतों का निवारण करते हुए लोकायु्क्त की जांच को सराहनीय कदम बताया. इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Maneka Gandhi

मेनका गांधी (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए उसका निवारण किया. साथ ही भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला और एक मामले में लोकायुक्त द्वारा उठाए गए कदम को सही बताते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि आईएएस अफसरों को भ्रष्टाचार करने का और गरीबों से पैसे कमाने का जैसे टिकट मिल जाता है.

वह पत्रकारों से बातचीत करते हुए दो आईएस समेत पांच अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की शुरू हुई जांच पर प्रतिक्रिया दे रही थीं. इस मौके पर मेनका गांधी ने कहा कि, ” ऐसे अफसरों को आईना दिखाने की बहुत जरूरत है. ये इतने भ्रष्ट लोग हैं कि भ्रष्टाचार करने पर उन्हें अफसोस तक नहीं होता है. सरकार को चाहिए कि इनको जेल में डाल दें. आईएएस अफसरों को भ्रष्टाचार करने का और गरीबों से पैसे कमाने का जैसे टिकट मिल जाता है.”

ये भी पढ़ें- UP News: ताई के निधन पर सैफई में परिवार के साथ दिखे अखिलेश यादव, पूरा कुनबा बैठा एक साथ, नम हुईं आंखें

नगर निकाय चुनाव जीत पर जताई खुशी

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मेनका गांधी ने नगर निकाय चुनाव में यूपी में भाजपा को मिली शानदार सफलता पर खुशी जताई. इसी के साथ उन्होंने कहा कि,नगर क्षेत्र में पार्टी अच्छा काम करेगी. इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बोलीं कि, गरीब लोग पूरी जिंदगी कमाई करते हैं, लेकिन अपना मकान नहीं बना पाते. छप्पर में रहने वाले गरीबों के बच्चे भी उसी में बड़े हो जाते हैं. इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को बहुत अच्छी सौगात दी है.

सुल्तानपुर में एक लाख 30 हजार दिए गए घर

सुल्तानपुर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुल्तानपुर के लोगों को 1 लाख 30 हजार घर दिए हैं. इस मौके पर उन्होंने बतौर सांसद पीएम मोदी का आभार जताया और आगे बोलीं कि मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा हुआ है. ताकि गभडिया क्षेत्र में सड़क बेहतर बन जाए और लोगों का आवागमन बेहतर हो सके. वहीं जन चौपाल में उन्होंने तमाम शिकायतों का निवारण किया. वह अखंड नगर ब्लॉक में जनता से रुबरू हुई थीं. इसके बाद सांसद मेनका गांधी का काफिला दोस्तपुर ब्लॉक के लिए निकला. इस मौके पर उन्होंने 537 लाभार्थियों को पीएम आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसी के साथ एक दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी उन्होंने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में जनता उनके साथ दिखाई दी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital