Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, निकाय चुनाव में फेल हुए मंत्रियों पर गिरेगी गाज! नए चेहरों को मिल सकता है मौका

UP Cabinet Reshuffle News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों ने अभी से शुरू कर दी हैं। योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेजी से हो रही है, कहा जा रहा है कि कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है वही कुछ लोगों कि छुट्टी होने की संभावना भी है।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Edited by

UP Cabinet Reshuffle News: निकाय चुनाव निपटने के बाद जहां एक ओर योगी सरकार ने अब लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 पर निशाना साध लिया है. इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार जातीय समीकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है, वहीं कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को और विस्तार से सामाजिक आधार देने के लिए मंत्रिमंडल की भी विस्तार कर सकती है. माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के दौरान जिन मंत्रियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनके जातीय समीकरण का आंकलन कर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. इसीलिए नगरीय निकाय चुनाव का जैसे ही रिजल्ट सामने आया है और भाजपा ने मेयर की सभी 17 सीटों पर कब्जा किया है, वैसे ही लोकसभा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है और नए चेहरों के शामिल होने की भी बात राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल गई है. वहीं ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता उनके इसी निकाय चुनाव में हुए प्रदर्शन के आधार पर दिखाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जी7 के संयुक्त बयान में ग्लोबल साउथ का कोई उल्लेख नहीं होने पर क्वात्रा ने कहा कि “ग्लोबल साउथ एक भावना है”

बता दें कि राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है. इस हिसाब से मंत्रिमंडल में आठ और चेहरों को शामिल करने की सम्भावना है. चूंकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा. इसलिए इस बार फैसला इस तरह से लिया जाएगा कि लोक सभा के लिए सभी पासे पूरी तरह से सेट हो सकें. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पर तेजी से विचार भी चल रहा है.

30 मई से 30 जून तक चलेगा अभियान

वहीं खबर सामने आ रही है कि, केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक देशव्यापी संपर्क अभियान चलाने जा रही है. इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों की भी भूमिका होगी. इसी वजह से इस बार को लेकर चर्चा तेज है कि मंत्रिमंडल विस्तार इस अभियान के पहले होता है या इसके बाद. फिलहाल इस पूरी चर्चा को लेकर एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट होने की सम्भावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital