Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2023 Closing Ceremony: धोनी vs हार्दिक की टक्कर से पहले न्यूक्लिया-किंग ने बांधा समा, माही को डेडिकेट किया ये खास गाना

GT vs CSK: किंग ने अपनी आवाज पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिय. धोनी के मैदान में आते ही किंग ने….

IPL 2023 Closing Ceremony

IPL 2023 Closing Ceremony

IPL 2023 Closing Ceremony: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले एक यादगार क्लोजिंग सेरेमनी हुई जिसका फैंस ने खूब मजा लूटा. करीब 25 मिनट ये सेरेमनी चली. डीजे न्यूक्लेया और रैपर किंग ने ‘मान मेरी जान’ और ‘तू आ के देख ले’ जैसे गानों की परफॉर्मेंस दी.

दोनों ही स्टार्स ने क्रिकेट फैंस को अपने गानों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया. बता दें, न्यूक्लेया ने रविवार को भी परफॉर्मेंस दी थी लेकिन इसके बद बारिश शुरू हो गई और मजा खराब हो गया. लेकिन सोमवार को मैच से पहले इस सेरेमनी का क्रिकेट फैंस ने खूब लुफ्त उठाया.

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने पहले गेंदबाजी चुनी है. रविवार को बारिश ने खेल में खलल डालने के बाद सोमवार को खिताबी भिड़ंत खेली जा रही है. मौसम का एक बार फिर असर पड़ सकता है क्योंकि शाम को बारिश की संभावना जताई गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital