Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20 Summit 2023: जी20 व्यापार और निवेश कार्य समूह की बैठक में UAE ने भाग लिया , व्यापार के डिजिटलीकरण का किया स्वागत

G20 Summit 2023: मई में बेंगलुरु में आयोजित जी20 ट्रेड वर्किंग कमिटी की बैठक में यूएई भी शामिल हुआ. वाणिज्य मंत्रालय में विदेश व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा अल कैत ने यूएई के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया.

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023 ( यूएई ने लिया हिस्सा)

G20 Summit 2023: मई में बेंगलुरु में आयोजित जी20 ट्रेड वर्किंग कमिटी की बैठक में यूएई भी शामिल हुआ. वाणिज्य मंत्रालय में विदेश व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा अल कैत ने यूएई के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. भारत के G20 प्रेसीडेंसी के तहत आयोजित तीन दिवसीय बैठक में व्यापार और निवेश के मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, क्षेत्रीय समूहों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधी शामिल हुए थे.

2024 में एमसी 13 की मेजबानी करेगा UAE

बता दें कि व्यापार और निवेश पर G20 का चल रहा काम जिनेवा में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (MC12) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के परिणाम पर आधारित है. इसमें मछली पकड़ने की सब्सिडी और विवाद समाधान पर महत्वपूर्ण सफलताएं शामिल हैं. बैठक के दौरान, अल कैत ने डब्ल्यूटीओ सुधार एजेंडे को चलाने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता के बारे में बताया. बता दें कि यूएई फरवरी 2024 में अबू धाबी में एमसी13 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: G20 Meeting In Kashmir: सफल रही श्रीनगर में आयोजित G20 की बैठक, अब कश्मीर को अलग दृष्टिकोण से देखने का समय

अल कैत ने व्यापार के डिजिटलीकरण के बारे में चर्चाओं का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में डिजिटल रूप से जुड़े ग्राहकों संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि इस पर यूएई तेजी से काम कर रहा है, ताकि उत्पादों और सेवाओं को गति मिल सके. उन्होंने कहा कि डिडिटल संसाधनों में निवेश यूएई के आर्थिक एजेंडे में शामिल है.

अल कैत ने कहा, “जी20 व्यापार और निवेश ट्रैक में यूएई की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनाने में हमारी बढ़ती भूमिका को दर्शाती है. इस बैठक में की गई चर्चा को आगामी जी20 की बैठक में आगे बढ़ाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital