दुनिया में हर दिन कोई न कोई अजब गजब घटना होती ही रहती है. लेकिन इंग्लैंड में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन सभी के कान खड़े हो जाएंगे. आमतौर पर सभी घर के गैराज में कबाड़, औजार या इस्तेमाल न होने वाला सामान रखते है. पर क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि उसी गैराज से कोई ऐसी चीज निकल आएगी जिसकी कीमत करोड़ों में हो. आइए विस्तार से जानते है घटना के बारे में.
कबाड़ में पड़ी चीज ने रचा इतिहास
दरअसल, इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर के व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ. उसके गैराज में वर्कबेंच के नीचे वर्षों से पड़ी एक साधारण सी लगने वाली एक पेंटिंग ने इतिहास रच दिया.
यह पेंटिंग किसी पुराने सामान की तरह कब और कितने में खरीदी गई थी, मालिक को भी याद नहीं था. लेकिन जैसे ही इसे बैनबरी स्थित JS Fine Arts ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया, पूरी दुनिया के कला विशेषज्ञों का ध्यान अचानक इस ओर खिंच गया.
बाद में पता चला कि यह पेंटिंग इटैलियन रेनेसां के महान कलाकार पिएत्रो वान्नूच्ची की दुर्लभ कलाकृति हो सकती है. “मैडोना एंड चाइल्ड” नाम से पहचानी गई यह पैनल पेंटिंग देखते ही कलेक्टर्स की आंखें चमक उठीं.
इतने में हुई नीलाम
वहीं, इसकी नीलामी की तारीख तय होते ही, मानों फोन लाइनों पर बोलियों की बाढ़ आ गई हो. महज़ 15 मिनट की बोली ने ऐसा रोमांच पैदा कर दिया जैसे किसी ऐतिहासिक कलाकृति का भव्य अनावरण हो रहा हो.
आखिर में यह पेंटिंग £685,000 यानी लगभग 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में एक निजी खरीदार को बेची गई. यह रकम नीलामी घर के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड के दोगुने से भी अधिक थी, जो पहले £285,000 था.
ये भी पढ़ें: करोड़ों फैंस, लंबी हाइट, बेमिसाल खूबसूरती… फिर भी प्यार के लिए तरसती है ये इंग्लिश मॉडल! हैरान कर देगी वजह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

