Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मुर्गों’ के चिल्लाने के लिए इस देश ने बनाया ये खास कानून, जानें क्यों पड़ी जरूरत

France Passes Cock Law: देश-दुनिया में अपने अजीबोगरीब कानून तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन अपने शायद ही किसी सरकार को देखा होगा कि वो जानवरों के चीखने-चिल्लाने के मुद्दे को भी संसद तक ले जाए.

France Passes Cock Law

France Passes Cock Law

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

France Passes Cock Law: देश-दुनिया में अपने अजीबोगरीब कानून तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन अपने शायद ही किसी सरकार को देखा होगा कि वो जानवरों के चीखने-चिल्लाने के मुद्दे को भी संसद तक ले जाए. यहां की सरकार मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार दे रही है. इसके साथ ही, सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी को मुर्गों को चिल्लाने से परेशानी होती है और वह उसकी शिकायत करता है तो इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. चलिए आपको आज हम एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताते हैं.

इस वक्त यूरोपियन देश फ्रांस की सरकार चर्चा में है. आपने तमाम अजीबोगरीब कानूनों के बारे में देखा होगा लेकिन फ्रांस में जो नया कानून चर्चा में है, वो मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार दे रहा है. फ्रांस की सरकार इतनी मजबूती से मुर्गे के साथ खड़ी है कि कोई उसकी शिकायत भी नहीं कर सकता. अगर किसी ने इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो इसे बेकार ही समझिए.

गला फाड़कर चिल्ला सकते हैं मुर्गे!

फ्रांस में अक्सर लोग शहर की भीड़-भाड़ से बचने के लिए गांवों में अपने वेकेशन हाउस बनाकर रहते हैं या फिर कई बार तो वे यहां शांति लेने के लिए बस ही जाते हैं. अब गांव है, तो किसान भी होंगे और उनके जानवर भी. दिक्कत ये हो रही थी कि मुर्गों की सवेरे-सवेरे की बांग और कुत्तों के भौंकने से ये शहरी लोग इतने परेशान हो जाते थे कि पुलिस तक मामला पहुंच जाता था. फ्रेंच अदालतों में ऐसे सैकड़ों केस पड़े हैं, जिसमें मुर्गे के बांग पर रोक लगाने की मांग की गई है. हालांकि सरकार ऐसा नहीं चाहती है, उन्होंने तो कानून भी पास कर दिया है मुर्गा गला फाड़कर चिल्लाएगा, कोई उसका कुछ नहीं कर सकता.

सुरक्षित रहेगा ‘मुर्गों का अधिकार’

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने कानून का समर्थन किया और ये सीनेट तक पहुंच गया. कानून मंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा है- ‘ये कानून किसानों के खिलाफ आने वाले कानूनी केसेज़ को खत्म करेगा, वे सिर्फ अपना काम करते हैं ताकि हम खाना खा सकें. ये कॉमन सेंस की बात है.’ इस कानून के बाद पड़ोसी जानवरों की आवाज़, कृषि उपकरणों की आवाज़, गंदगी और बदबू जैसी चीज़ों पर शिकायत करना आसान नहीं होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital