Urdu Conclave 2026

100 ग्राम के नमक में 13 लाख से ज्यादा दाने, तो 1 किलो में कितने? 4 लड़को ने सोशल मीडिया पर उड़ाए लोगों के होश

सोशल मीडिया पर 4 दोस्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिन्होंने 9 दिन लगाकर 1 किलो नमक के दाने गिने. उनकी गिनती में 1.42 करोड़ से ज्यादा दाने निकले. जानें विज्ञान और इंटरनेट का ये अतरंगी तालमेल.

ajab gajab how-many-grains-in-1kg-salt-viral-video-friends-counted

Ajab Gajab: दुनिया में अजीबोगरीब शौक रखने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग तो मेहनत की सारी हदें ही पार कर देते हैं. क्या आपने कभी रसोई में रखे नमक के डिब्बे को देखकर ये सोचा है कि इसमें नमक के कितने नन्हे दाने होंगे? शायद नहीं, क्योंकि हम इसे नामुमकिन मानकर छोड़ देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में चार दोस्तों ने इस ‘नामुमकिन’ काम को मुमकिन कर दिखाया है. इन लड़कों ने 1 किलो नमक के पैकेट को एक-एक दाना करके गिना और जो नतीजा सामने आया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

9 दिन की तपस्या का रंग

असल में एक युवक ने टेबल पर 1 किलो नमक का पैकेट खाली किया और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दानों की गिनती शुरू कर दी. ये काम जितना सुनने में उबाऊ लगता है, करने में उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण था. नमक के दाने इतने बारीक होते हैं कि जरा सी हवा या एक छींक पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती थी. लेकिन इन चारों ने हार नहीं मानी और पूरे 9 दिनों तक दिन-रात एक कर दिया. जब गिनती खत्म हुई, तो उनके पास फाइनल नंबर था 1 करोड़ 42 लाख 13 हजार 753. एक किलो के पैकेट में इतने सारे दानों का होना किसी को भी हैरान कर सकता है.

गणित और विज्ञान की उलझनें

इन दोस्तों ने अपनी गिनती के दौरान एक छोटा सा टेस्ट और किया. उन्होंने पाया कि महज 100 ग्राम नमक में करीब 13 लाख 75 हजार दाने होते हैं. अगर हम गणित के हिसाब से इसे 10 से गुना करें, तो 1 किलो में करीब 1 करोड़ 37 लाख दाने होने चाहिए थे. लेकिन असल गिनती में ये आंकड़ा थोड़ा ज्यादा निकला, जिससे ये साफ हो गया कि हर पैकेट में दानों की संख्या नमक की पिसाई और उसकी क्वालिटी के आधार पर बदल सकती है.

वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, ये आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर नमक के दाने बहुत ज्यादा बारीक हैं, तो 1 किलो में ये संख्या 80 करोड़ तक भी पहुंच सकती है.

इंटरनेट पर क्यों छा रहें ऐसे कंटेंट?

आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसे ‘अजीब’ वीडियो का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है. लोग अब सिर्फ डांस या कॉमेडी नहीं, बल्कि ऐसी चीजें देखना पसंद कर रहे हैं जो उनके दिमाग को घुमा दें. कभी कोई मिक्स अचार के डिब्बे से एक-एक फांक अलग करके दिखा रहा है, तो कभी कोई रेत के कण गिनने की कोशिश कर रहा है. सुनने में ये बातें भले ही समय की बर्बादी लगें, लेकिन इन वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज आ रहे हैं. लोग इन दोस्तों के धैर्य और उनकी इस ‘बेमतलब’ सी दिखने वाली मेहनत के कायल हो रहे हैं. आखिरकार, 9 दिन तक सिर्फ नमक के दाने गिनना हर किसी के बस की बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर खेल रही बच्ची की जान गाय ने बचाई, वीडियो देख लोग बोले – असली हीरो

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read