Bharat Express DD Free Dish

‘भाई-भाभी’ बुलाने से लेकर रील्स बनाने तक, गुजरात में लॉन्च हुई ‘गरबा पार्टनर ऑन रेंट’ सर्विस

Unique Navratri Ideas: गरबा ग्राउंड पर अकेले खड़े रहने का जमाना गया! अब गुजरात में किराए पर डांडिया पार्टनर मिल रहा है. ₹1000 से शुरू होने वाले इस अजब-गजब पैकेज में क्या-क्या सर्विस शामिल हैं, जानकर चौंक जाएंगे आप.

गुजरात के युवक ने नवरात्रि के लिए निकाला किराए पर गरबा पार्टनर देने का अनोखा ऑफर.

(AI IMAGE)

Unique Navratri Ideas: अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट्स में अकेले जाने के डर से मायूस बैठे हैं, तो ठहरिए! गुजरात से एक ऐसा अजब-गजब आइडिया सामने आया है जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. अब आप वहां बाकायदा पैसे देकर किराए पर ‘गरबा पार्टनर’ ले सकते हैं.

गुजरात के कृष मिस्त्री ने नवरात्रि में अकेले घूम रहे लोगों के लिए ₹1000 से ₹2000 में ‘रेंट-ए-गरबा पार्टनर’ का अतरंगी ऑफर पेश किया है. रील्स बनाने से लेकर झुमके संभालने तक के इस अजीबोगरीब पैकेज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं.

‘सिंगलहुड’ का अतरंगी इलाज

दुनिया में बिजनेस आइडियाज की कोई कमी नहीं है, लेकिन गुजरात के एक बंदे ने तो बेरोजगारी और अकेलेपन दोनों का ऐसा तोड़ा निकाला है कि इंटरनेट पर तहलका मच गया है. अक्सर नवरात्रि के दिनों में सिंगल लोगों का सबसे बड़ा दर्द होता है- डांडिया ग्राउंड पर घुमर घाघरे के साथ हाथ मिलाने के लिए पार्टनर न मिलना. इसी दुखती रग पर हाथ रखा है गुजरात के इंस्टाग्राम यूजर कृष मिस्त्री ने और पेश कर दी है ‘रент-ए-गरबा पार्टनर’ सर्विस!

जेब के हिसाब से ‘गरबा पार्टनर’ के रेट कार्ड

कृष का दावा है कि उनके इस अतरंगी स्टार्टअप में हर वर्ग और हर जेब के हिसाब से अलग-अलग रेट तय किए गए हैं. सबसे सस्ता है ‘सिल्वर पैकेज’ (₹1,000) इसमें आपको 2 घंटे के लिए पार्टनर मिलेगा, जो आपके साथ मैचिंग कपड़े पहनेगा, गरबा के स्टेप्स सिखाएगा और इंस्टाग्राम के लिए बढ़िया सेल्फी भी खिंचवाएगा. अगर थोड़ा और शो-ऑफ करना है तो ‘गोल्ड पैकेज’ (₹1,500) लीजिए – 4 घंटे का गरबा, सोशल मीडिया के लिए रील्स और साथ में ‘हमारी पहली मुलाकात कैसे हुई’ की एक झूठी फिल्मी कहानी भी मुफ्त!

सबसे महंगा वीआईपी ‘प्लैटिनम पैकेज’

लेकिन असली अजूबा तो इनके ‘प्लैटिनम पैकेज’ (₹2,000) में छिपा है. इसमें पूरे दिन का गरबा पार्टनर तो मिलेगा ही, साथ ही आपके दुपट्टे-झुमके संभालने की जिम्मेदारी, इवेंट खत्म होने के बाद माथे पर प्यार भरा चुंबन (Forehead Kiss) और सुरक्षित घर छोड़ने की गारंटी भी शामिल है.

सोशल मीडिया पर बुकिंग की होड़

जैसे ही यह अजब-गजब रेट कार्ड सोशल मीडिया पर उतरा, कमेंट सेक्शन में सिंगल्स की लाइन लग गई. कई लोग तो इसे सच मानकर एडवांस बुकिंग के लिए झपटने लगे, वहीं कुछ ने कहा ‘भाई ने तो सीधा सिंगल रहने की बीमारी का पक्का इलाज खोज निकाला!’ हालांकि यह पूरा मामला एक फनी प्रैंक और अतरंगी मार्केटिंग का हिस्सा है, लेकिन इस आइडिया ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

यह भी पढ़ें-75 की उम्र में जवानी का जुनून पड़ा भारी, 4 करोड़ की जिंदगीभर की कमाई ब्यूटी ट्रीटमेंट में गंवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read