Viral Coffin Video: 21वीं सदी को हम विज्ञान की सदी कहते हैं, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं. जिनपर आज भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है. खासतौर पर जब ये घटनाएं जीवन और मृत्यु से संबंधित होती हैं तो ये और भी खास हो जाती हैं. लोग इसे चमत्कार मानने लगते हैं. ऐसा ही एक चमत्कार तब हुआ जब ताबूत के अंदर पड़ी लाश अचानक से खटखटाने लगती है. जिसकी वजह से मौके पर मौजूद लोग डर जाते हैं. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
थाईलैंड की घटना
दरअसल ये घटना थाईलैंड की है. जहां एक महिला को अंतिम विदाई दी जा रही थी. कब्र भी खुद चुकी थी. महिला को ताबूत में लिटाकर बंद कर दिया गया था. बस अब ताबूत को कब्र के अंदर डालना रह गया था. तभी अचानक वो हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.
कॉक के पास स्थित नॉनथाबुरी प्रांत के एक मंदिर ने इस वीडियो को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा कि सफेद ताबूत में रखी महिला धीरे-धीरे हाथ और सिर हिलाती दिखी. जिसे देखते ही ताबूत के पास मौजूद स्टाफ डर गया.
ये भी पढ़ें- दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता, सातवां आरोपी शोयब गिरफ्तार
जिसने भी देखा सन्न रह गया…
इस संबंध में मंदिर के प्रबंधक पैरत सूदथूप ने बताया है कि महिला के भाई ने उसे अंतिम संस्कार स्थल तक लाया था, लेकिन जैसे ही ताबूत रखा गया, स्टाफ को धीरे-धीरे खटखटाहट सुनाई दी. जब ताबूत खुलवाया गया तो महिला की आंखें खुली हुई थी और वो दिवार पर हल्के हल्के हाथ मार रही थी. जिसने भी ये नजारा देखा वो सन्न रह गया. मंदिर के स्टाफ ने महिला को तुरंत नीजी अस्पताल में भिजवाया. फिलहाल महिला जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है.
महिला के भाई के अनुसार उसकी बहन दो साल से बिस्तर पर थी और अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. दो दिन पहले उसने सांस लेना बंद कर दिया. इसलिए भाई को लगा कि वह मर चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



