Bharat Express DD Free Dish

लॉस एंजेलिस में बिहारी ‘Chaiguy’ बना वायरल स्टार, ₹780 चाय और ₹1512 पोहा से सब हैरान

Bihari Chaiguy in LA:: लॉस एंजेलिस में बिहार के प्रभाकर प्रसाद ‘Chaiguy’ बनकर वायरल हो गए हैं. ₹780 की चाय और ₹1500 के पोहा से उन्होंने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बना ली है.

Bihari Chaiguy in Los Angeles

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर

Bihari Chaiguy in LA: अमेरिका के लॉस एंजेलिस से एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर खूब प्यार बटोर रहा है. जिसमें एक भारतीय युवा ‘Chaiguy’ नाम से सोशल मीडिया पर छा गया है. यह शख्स अमेरिका की गलियों में अपनी भारतीय चाय और पारंपरिक नाश्ते को बेचकर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है. जानकारी के अनुसार, यह वायरल स्टोरी बिहार के छोटे कस्बे बाढ़ से ताल्लुक रखने वाले प्रभाकर प्रसाद की है, जिन्होंने अपनी जॉब खोने के बाद अपनी किस्मत आजमाई और अब लॉस एंजेलिस में ‘Chaiguy’ के नाम से मशहूर हैं.

एक कप चाय ₹780

लॉस एंजेलिस के फार्मर मार्केट और सड़कों पर प्रभाकर चाय और पोहा बेचते हैं, जिसकी कीमत सुनकर भारत में बैठे लोग हैरान रह जाते हैं. प्रभाकर एक कप मसाला चाय करीब ₹780 (लगभग $8.65) और एक प्लेट पोहा ₹1,500 से ऊपर (लगभग $16.80) में बेचते हैं, जो वहां के हिसाब से सामान्य मूल्य है, लेकिन भारतीयों को सुनकर चौंकाने वाला लगता है. ये वीडियो खास तौर पर उनके इंस्टाग्राम हैंडल @chaiguy_la पर खूब वायरल हो रही है.

चाय बेचने का अनोखा अंदाज

वीडियो में प्रभाकर को देसी अंदाज में चाय बनाते और ग्राहकों को सर्व करते देखा जा सकता है. वह हिंदी में भी ग्राहकों से बात करते हैं और अपनी बिहारी संस्कृति से जुड़े हुए दिखते हैं, जिसकी वजह से भारतीय समुदाय में भी उन्हें खूब सराहा जा रहा है. कुछ लोग उनके लंबे बाल और मूंछों के कारण उन्हें ‘लॉस एंजेलिस के जीसस क्राइस्ट’ जैसे उपनाम से भी बुला रहे हैं.

नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी दोनों तरह की नजर आईं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इतनी कीमत में तो यहां भारत में पूरा नाश्ता हो जाएगा, तो कुछ लोग उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता की तारीफ कर रहे हैं. प्रभाकर खुद बताते हैं कि उनका यह सफर प्लानिंग का हिस्सा नहीं था, बल्कि नौकरी जाने के बाद उन्होंने इसे अवसर के रूप में देखा. आज वह अपने इस छोटे-से बिजनेस को लेकर खुश हैं और अमेरिका के महंगे शहर में अपनी पहचान बना रहे हैं.


ये भी पढ़ें: अजित पवार विमान हादसे पर बड़ा अपडेट: ब्लैक बॉक्स बरामद, AAIB जांच में जुटी


हालांकि प्रभाकर की रोजाना आय स्टॉल लगाने के दिनों पर निर्भर होती है, और उन्हें महंगी रेंट, लाइसेंस फीस और दैनिक खर्चों का सामना करना पड़ता है, फिर भी उन्होंने कहा है कि “आज उनका पैसा कम है पर आजादी और खुशी ज्यादा है.” उनका यह सफर मेहनत, आत्मविश्वास और संस्कृति के लिए गर्व की कहानी बन चुका है, जो दुनियाभर में वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read