Bharat Express DD Free Dish

बिजनौर की ‘धूम मचा ले’ कुतिया! पलक झपकते ही नमाजी की बाइक से उड़ाए 1 लाख रुपये, CCTV देख उड़े होश

Dog steals 1 lakh in Bijnor: बिजनौर थाना कोतवाली शहर के किले वाली मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक के साइड बैग से एक काले रंग की कुतिया ₹1 लाख से भरी थैली लेकर फरार हो गई. नमाजी व्यापारी बैंक से पैसे निकालकर लाया था और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Dog steals 1 lakh in Bijnor

Dog steals 1 lakh in Bijnor: उत्तर प्रदेश से एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है. जहा एक काले रंग की कुतिया 1 लाख रुपये उड़ा ले गई. कुतिया का ये कारनामा पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना सामने आने के बाद इसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. आखिर काली कुतिया ने इस चोरी को कैसे अंजाम दिया, आइये बताते हैं.

दरअसल ये पूरा मामला बिजनौर का है. जहां थाना कोतवाली शहर के किले वाली मस्जिद के पास एक नमाजी बाइक पर बैग टांगकर नमाज पढ़ने चला गया. बैग में उसने 1 लाख रुपये नकद रखे हुए थे.जब व्यापारी नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आया और उसने अपनी बाइक का बैग चेक किया, तो उसके होश उड़ गए.

फुटेज खंगाले पर हर कोई दंग

उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे. पीड़ित ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. चोरी की आशंका को देखते हुए जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो सच देखकर वहा मौजूद हर कोई दंग रह गया.

वीडियो में साफ दिखा जा कत है कि एक काले रंग की कुतिया बाइक के पास आती है. वह शातिर तरीके से अपने मुंह से बाइक के बैग को खोलती है और नोटों से भरी थैली को अपने दांतों में दबाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है.

घटना इलाके में चर्चा का विषय

नमाजी की लापरवाही और इस ‘चोर कुतिया’ की चालाकी की चर्चा अब पूरे शहर में है. पीड़ित व्यापारी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है. फिलहाल, पुलिस और स्थानीय लोग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस काले रंग की कुतिया और रुपयों से भरी थैली की तलाश में जुटे हैं. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: नौतपा से बचाव के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read