Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Boy Laid Eggs: जब लड़के ने मुर्गियों की तरह दिए थे अंडे, तब डॉक्टर भी रह गए थे हैरान

ये अजीबोगरीब घटना इंडोनेशिया में साल 2016 में सामने आई थी. उस साल लड़के ने अंडे देने का दावा किया था. इसके दो साल बाद 2018 में जब उसके पिता उसे डॉक्टरों को दिखाने के लिए अस्पताल ले गए थे, तब उसने डॉक्टरों के सामने भी अंडे दिए थे.

Boy Laid Eggs in Indonesia-

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Boy Laid Eggs in Indonesia: अंडे को प्रोटीन का एक सोर्स माना गया है. इसीलिए मांसाहारी लोग इसको अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं. कुछ लोग तो अंडा खाने के इतने शौकीन होते हैं कि मुर्गियां तक पाल लेते हैं. फिलहाल अभी तक तो मुर्गी अंडा देती है यही सुना था लेकिन कुछ साल पहले एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़के द्वारा अंडा देने का दावा किया गया था. ये अजीबोगरीब घटना इंडोनेशिया में साल 2016 में सामने आई थी.

उस साल लड़के ने अंडे देने का दावा किया था. इसके दो साल बाद 2018 में जब उसके पिता उसे डॉक्टरों को दिखाने के लिए अस्पताल ले गए थे, तब उसने डॉक्टरों के सामने भी अंडे दिए थे.

उस समय लड़के दावा किया था कि उसने पिछले 2 साल में 20 अंडे दिए थे. इस बात का दावा लड़के के परिवार वालों ने भी किया है. इस खबर Daily Mail ने एक रिपोर्ट किया था. लड़के के पिता के हवाले से कहा गया था लड़के ने डॉक्टरों के सामने भी दो अंडे दिए.

ये भी पढ़ें-क्या नागिन लेती है नाग की मौत का बदला? फिल्मों में जो दिखाते हैं वो कितना सही? साइंस से समझिए

लड़के के पेट से निकले थे जर्दी वाले अंडे

यह घटना इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी निवासी अकमल से जुड़ी है. उसके पिता ने दावा किया था कि जब वह 14 साल का था तभी से अंडे दे रहा है. इसे देखकर पिता भी हैरान हो गए और उसे लेकर अस्पताल गए. पिता ने बताया कि उनकी बात का पहले डॉक्टरों ने भी यकीन नहीं किया, लेकिन फिर अकमल ने डॉक्टरों के सामने ही 2 अंडे दिए. डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जब लड़के द्वारा दिए गए अंडों की जांच की गई तो ये बिल्कुल मुर्गी के अंडों जैसे ही पाए गए. अंडों में वैसी ही जर्दी थी और कुछ अंडों में सिर्फ सफेद हिस्सा ही था.

कहां से आते हैं पेट में अंडे

फिलहाल डॉक्टरों के सामने ये पहेली बनी गई कि लड़के के पेट में अंडे आते कहां से हैं. डॉक्टरों ने पहले लड़के के पिता से कहा था कि कहीं ऐसा तो नहीं कि लड़के ने अंडे निगल लिए हों लेकिन इस बात से उसके पिता ने इनकार कर दिया. तब डॉक्टरों ने कुछ जांचें की तो सोनोग्राफी रिपोर्ट में भी लड़के के पेट में अंडे दिखाई दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest