Buffalo Beauty Parlour
Buffalo Beauty Parlour: अब तक आपने इंसानों के ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और ग्रूमिंग सेंटर तो खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा था कि भैंसें भी पार्लर ( Buffalo Beauty Parlour) जाएंगी? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा अनोखा ब्यूटी पार्लर चर्चा में है, जहां ग्राहक इंसान नहीं बल्कि भैंस, बैल और दूसरे दुधारू पशु हैं. यहां पशुओं को ऐसा मेकओवर दिया जाता है कि वे भी किसी ‘VIP मॉडल’ से कम नजर नहीं आते.
भैंसों के लिए खास तैयार हुआ ग्रूमिंग सेंटर ( Buffalo Beauty Parlour)
इस अनोखे आइडिया की शुरुआत संदीप जाखौली नाम के युवक ने की है. उनका कहना है कि जब इंसान अपनी खूबसूरती और साफ-सफाई का ध्यान रख सकता है तो पशुओं की देखभाल में भी पीछे क्यों रहा जाए. इसी सोच के साथ उन्होंने पशुओं के लिए खास ग्रूमिंग सर्विस ( Grooming ) शुरू की, जो अब पशुपालकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.
View this post on Instagram
सींगों की चमक से लेकर स्टाइलिश कटिंग तक ( Stylish haircut viral video)
इस अनोखे पार्लर में भैंसों के लिए कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं. सबसे ज्यादा चर्चा होती है सींगों की पॉलिश की. यहां पशुओं के सींगों को साफ कर चमकाया जाता है, ताकि उनका लुक और भी शानदार दिखाई दे. कुछ खास मौकों पर सींगों को नया आकार देने का काम भी किया जाता है. इतना ही नहीं, यहां भैंसों और बैलों के बालों की कटिंग ( Stylish haircut ) भी की जाती है. गर्मी के मौसम में बालों की सफाई और कटिंग से पशुओं को राहत मिलती है. वहीं पशु मेले या प्रतियोगिता में जाने वाले पशुपालक अपने पशुओं का खास ‘फैशन ट्रीटमेंट’ करवाते हैं.
खुरों की सफाई और नकली सींग का भी इंतजाम ( Buffalo viral video )
इस पार्लर में सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि पशुओं की देखभाल पर भी ध्यान दिया जाता है. यहां खुरों की सफाई और ट्रिमिंग की जाती है, जिससे पशु आराम से चल सकें और संक्रमण का खतरा कम हो. सबसे मजेदार सर्विस है टूटे हुए सींगों का ‘कॉस्मेटिक इलाज’ (Cosmetic treatment) . अगर किसी पशु का सींग टूट गया हो या खराब आकार का हो गया हो तो यहां नकली सींग तैयार किए जाते हैं, जो देखने में काफी हद तक असली जैसे लगते हैं.
यह भी पढ़ें: बदल गए सोनम वांगचुक? 26 दिन का अनशन…अब सरकार की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, देखें VIDEO
भैंसों का नया फैशन ट्रेंड! ( fashion trend )
जहां पहले भैंसों की पहचान सिर्फ दूध देने की क्षमता से होती थी, वहीं अब उनका ‘लुक’ भी चर्चा में आने लगा है. पशुओं का यह अनोखा ब्यूटी पार्लर साबित कर रहा है कि फैशन और ग्रूमिंग की दुनिया में अब इंसानों के साथ-साथ जानवर भी शामिल हो चुके हैं. आखिर जमाना बदल रहा है… अब भैंस भी कह सकती है- “मेरा स्टाइल सबसे अलग है!”
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



