Bharat Express DD Free Dish

92 साल की मां ने बेटे से पिटाई के बाद भी पेंशन से करवाई बेल, बनी ममता की मिसाल

चीन के हेबेई प्रांत में 92 साल की बुजुर्ग महिला को बेटे ने पीटा. पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया लेकिन मां ने अपनी पेंशन से उसकी बेल करवाई. सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हुई और इसे ममता की अनोखी मिसाल बताया गया.

Ajab Gajab: चीन के हेबेई प्रांत के एक छोटे से कस्बे से मां-बेटे के रिश्ते की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया. 92 साल की बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने बुरी तरह पीटा. पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को बुलाया और आरोपी बेटे को तुरंत हिरासत में ले लिया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जिस मां को चोटें आईं, उसी मां ने अपनी पेंशन के पैसों से बेटे की बेल करवाई और टैक्सी बुलाकर थाने पहुंची.

क्या है पूरा मामला?

बुजुर्ग महिला का बेटा डायबिटिज और बेरोजगार भी है. वह अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था और न देने पर मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी उसने मां को बहुत मारा. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो मां के शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे. लेकिन अगले ही दिन मां थाने पहुंची और बेटे की बेल करवा दी. पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि बेटा गलत है, लेकिन मां ने कहा कि वह उसे माफ कर चुकी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई. चीन के प्लेटफॉर्म वीबो पर लाखों लोगों ने इसे शेयर किया. कई लोगों ने बेटे को भला-बुरा कहा, वहीं कई ने इसे ममता की अनोखी मिसाल बताया. एक यूजर ने लिखा कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन मां कभी कुमाई नहीं हो सकती.

ये भी पढ़ें-सोनभद्र में पत्थर की खदान हादसा, 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

92 साल की महिला को चलने में तकलीफ है लेकिन बेटे की चिंता ने उसे थाने तक खींच लिया. बेटे की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है और वह मां की पेंशन पर ही निर्भर है. पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन मां की शिकायत वापस लेने के बाद आगे कार्रवाई नहीं की गई. यह घटना दिखाती है कि मां चाहे कितनी भी तकलीफ में हो, बेटे के लिए उसका प्यार कभी कम नहीं होता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read