Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वाह रे! 2 करोड़ रुपये में पुनर्जन्म कराएगी जर्मन कंपनी, क्या मरने के बाद भी जिंदा हो जाएंगे लोग?

बढ़ते तकनीकी के दौर लंबा जीने के लिए लोग कुछ भी करने को राजी होते हैं. ऐसे में एक जर्मन कंपनी ने पुनर्जन्म कराने का दावा किया है. इसके लिए उसके पास लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करवाए हैं.

provide reincarnation technology

क्या पुनर्जन्म होगा?

एक जर्मन स्टार्ट-अप कंपनी ने मौत को मात देने का एक अनोखा तरीका खोजा है. यह कंपनी क्रायो-प्रिजर्वेशन सर्विसेज दे रही है, जिसमें यह वादा किया जाता है कि भविष्य में जब टेक्नोलॉजी बढ़ेगी, तो इन फ्रीज लाशों को फिर से जीवित किया जा सकेगा. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है या यह भविष्य में कितना संभव है. इस बात की फिलहाल तो कोई पुष्टी नहीं की जा सकती है. हालांकि, इसके लिए भारी संख्या में लोग कंपनी के पास रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं.

कैसे और कितना खर्च होगा?

टुमारो बायो नाम की यह कंपनी डेड बॉडी को फ्रीज करने के लिए करीब 1.8 करोड़ रुपये और सिर्फ ब्रेन को फ्रीज करने के लिए 67.2 लाख रुपये चार्ज करती है. इस प्रोसेस में बॉडी को माइनस 198 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया जाता है, जिससे डिकंपोजीशन प्रोसेस हमेशा के लिए रुक जाती है.

जानिए कैसे होती है प्रोसेस?

कंपनी व्यक्ति की मृत्यु के तुरंत बाद क्रायो-प्रिजर्वेशन प्रोसेस शुरू करती है. इसके लिए यूरोपियन शहरों में स्पेशल एम्बुलेंस डेड बॉडी को स्विट्जरलैंड के मेन सेंटर तक ले जाती हैं. इसके बाद, शरीर को एक अलग स्टील कंटेनर में लिक्विड नाइट्रोजन से भरकर माइनस 198 डिग्री सेल्सियस पर दस दिनों तक रखा जाता है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, जानिए सरकार कैसे कमाएगी 1500 करोड़?

कितने लोगों ने पुनर्जन्म के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है?

अब तक टुमारो बायो ने 6 लोगों और 5 पालतू जानवरों का क्रायो-प्रिजर्वेशन किया है. वहीं 650 से अधिक व्यक्तियों ने इस सर्विसेज के लिए पेमेंट किया है और अपने फ्रीज होने का इंतजार कर रहे हैं. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उनका विजन है ‘एक ऐसी दुनिया बनाना है जहां लोग चुन सकें कि वे कब तक जीना चाहते हैं.’ लेकिन यह सवाल उठता है कि क्या यह वास्तव में संभव है?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital