Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

OMG: गर्लफ्रेंड के KISS ने बॉयफ्रेंड को किया बहरा, कान के फटे पर्दे, डॉक्टर ने बताई चौंका देने वाली वजह

Ajab-Gajab: चीन का एक ऐसा मामला जिसने सभी को चौंका दिया. जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को चूमना काफी महंगा पड़ गया.

Ajab-Gajab: चीन का एक ऐसा मामला जिसने सभी को चौंका दिया. जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को चूमना काफी महंगा पड़ गया. ये किस इतना तगड़ा था कि बॉयफ्रेंड के कान के पर्दे फट गए. आइए बताते हैं पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल चीन के झेजियांग प्रांत का अनोखा मामला है, जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को किस करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराना पड़ा.

घटना कब और कहां हुई?

22 अगस्त को एक कपल वेस्ट लेक में डेट पर गया था. जिसके बाद दोनों एक दूसरे को लगभग 10 मिनट तक किस (Kiss) करते रहे. इस दौरान प्रेमी के कान में अचानक तेज दर्द हुआ और एक अजूब सी आवाज सुनाई दी. और धीरे-धीरे उसकी सुनने की शक्ति कमजोर हो गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों क्या कहा?

अस्पताल (Hospital) में जांच के बाद डॉक्टरों (Doctors) ने पाया कि युवक के कान के पर्दे में छेद हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि बेहद जोशीले और तीव्र किस के दौरान शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के पर्दे पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है. जिससे काना का पर्दा भी फट सकता है. डॉक्टर ने बताया कि युवक को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है.

इसे भी पढ़ें- ’33 साल की मेहनत…’, पहला नेशनल पुरस्कार जीतने पर पट्टी बंधे हाथ के साथ Shahrukh Khan ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

ऐसे मामले पहले भी आए हैं सामने

ये कोई नया मामला नहीं है, ऐसे मामले आते रहे हैं. 2008 में दक्षिणी चीन (Southern China) में एक महिला किस के बाद अपनी सुनने की शक्ति खो बैठी थी. एक कपल (Couple) को घर पर टीवी (TV) देखते समय इसी तरह की समस्या हुई थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital