Bharat Express DD Free Dish

राजेश खन्ना स्टाइल में गर्लफ्रेंड ने किया प्यार का इजहार, प्रेमी की कार पर बनाए 3400 Kiss

Lipstick Kiss Car: ग्वालियर में प्रेमिका ने कार पर 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बनाए. सड़क पर निकली ‘किस कार’ को देखकर लोग हैरान रह गए.

Lipstick Kiss Car: बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के दौर में लड़कियां उनकी कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाती थीं. अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला लेकिन यहां यह किसी फिल्मी सितारे के साथ नहीं बल्कि एक आम प्रेमी के साथ हुआ. उसकी गर्लफ्रेंड ने अपनी मोहब्बत जताने के लिए कार पर हजारों चुंबन के निशान बना दिए.

3 घंटे से ज्यादा की मेहनत

कार मालिक आदित्य सिकरवार ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक विदेशी ट्रेंड का वीडियो देखा था. उसी से प्रेरित होकर उसने करीब साढ़े तीन घंटे तक लगातार कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाए. इस दौरान उसने कई लिपस्टिक खत्म कर दीं और कुल 3400 निशान बना डाले.

सड़क पर निकली तो मच गया हंगामा

जब यह ‘चुंबन कार’ शहर की सड़कों पर निकली तो लोग हैरान रह गए. हर कोई कार को देखकर रुक गया. लेकिन प्रेमी की मुश्किलें यहीं से शुरू हुईं. पुलिस ने कार को रोक लिया और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 5500 रुपये का चालान काट दिया.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार चालक पर कार्रवाई की. चालान भरने के बाद आदित्य को कार की सफाई करनी पड़ी. उसने घंटों तक कपड़े से घिसकर कार से लिपस्टिक के निशान हटाए. कार के शीशों पर लगी काली फिल्म भी पुलिस ने वहीं उतरवाई. इसके बाद ही उसे कार लेकर जाने की अनुमति मिली.

ये भी पढ़ें-‘पानी में मटका…मटके में बैक्टीरिया’ इंदौर के  6 सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले मानव मल के खतरनाक कीटाणु

ग्वालियर का यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. प्रेमिका का यह अनोखा अंदाज भले ही प्यार जताने का तरीका था, लेकिन प्रेमी को भारी जुर्माना और घंटों की मशक्कत झेलनी पड़ी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read