अमेरिका के लुइसियाना में मैकनीस स्टेट यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय स्टूडेंट कैट डेली ने अपनी ग्रेजुएशन यादगार बनाने के लिए ऐसा तरीका चुना जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. कैट ने फोटोशूट के लिए किसी स्टूडियो या गार्डन को नहीं बल्कि 14 फुट लंबे मगरमच्छ ‘बिग अल’ को चुना.
तस्वीरें देखकर दंग रह गए लोग
कैट नेवी ब्लू गाउन पहनकर पानी में उतरीं और अपनी ग्रेजुएशन कैप मगरमच्छ की नाक पर रख दी. इसके बाद उन्होंने खुले जबड़े वाले मगरमच्छ को Kiss कर लिया. पहली नजर में यह जानलेवा स्टंट लग सकता है लेकिन कैट के लिए यह रोजमर्रा का काम है.
View this post on Instagram
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू से जुड़ी हैं कैट
दरअसल, कैट अपने मंगेतर के साथ टेक्सास के ब्यूमोंट में ‘गेटर कंट्री’ नाम का रेस्क्यू पार्क चलाती हैं. यहां करीब 450 मगरमच्छों को जंगलों और इंसानी इलाकों से बचाकर रखा गया है. कैट बचपन से ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू में सक्रिय रही हैं और सात साल की उम्र से इस काम में जुड़ी हुई हैं.
फोटोग्राफर को सांप से डर
इस फोटोशूट को 45 वर्षीय फोटोग्राफर लौरा ओगल्सबी ने कैमरे में कैद किया. उन्होंने बताया कि कैट के चेहरे पर कोई डर नहीं था और मगरमच्छ बिग अल इंसानों के बीच रहने का आदी है. हालांकि, जब कैट ने जहरीले टिम्बर रैटलस्नेक के साथ पोज दिया तो लौरा डर गईं और दूर से जूम लेंस का इस्तेमाल किया.
मगरमच्छों को लेकर कैट का नजरिया
कैट ने नेचुरल साइंस में अपनी पढ़ाई पूरी की है. उनका कहना है कि फिल्मों और मीडिया में मगरमच्छों को जरूरत से ज्यादा खतरनाक दिखाया जाता है, जबकि वे उतने आक्रामक नहीं होते. अगर इंसान उनके इलाके में दखल न दें तो वे भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते.
सोशल मीडिया पर चर्चा
कैट का यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और कई यूजर्स ने इसे ‘सबसे खतरनाक ग्रेजुएशन फोटोशूट’ करार दिया. वहीं कैट का कहना है कि उन्होंने यह सब इसलिए किया ताकि दुनिया को दिखा सकें कि ये जानवर उनके लिए कितने खास हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



