Urdu Conclave 2026

जब शराब की भट्टी में पहुंचे तेंदुए पर चढ़ा ‘सुरूर’, हरकतें देखकर वन विभाग के भी उड़े होश; देखें VIDEO

Chhattisgarh Viral: छत्तीसगढ़ के एक गांव में गजब का नजारा देखने को मिला, जब जंगल से भटककर आए एक तेंदुए ने शराब की भट्टी में घुसकर सुरापान कर लिया. शराब हलक से नीचे उतरते ही जंगल का यह खूंखार शिकारी बिल्कुल शांत होकर बैठ गया.

Drunk Leopard Chhattisgarh

Chhattisgarh Viral: जंगल का ‘किंग’ जब बना मदिरा का शौकीन! आमतौर पर इंसान शराब पीकर बहकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में तो पूरा का पूरा तेंदुआ ही शराब पीकर ‘टल्ली’ हो गया! जंगल से निकलकर शराब की भट्टी पहुंचे इस तेंदुए ने जैसे ही दो घूंट अंदर उतारे, उसकी सारी दहाड़ और आक्रामकता हवा हो गई और महाराज शांत होकर बैठ गए.

छत्तीसगढ़ के एक गांव में गजब का वाकया हुआ, जहां जंगल से भटका एक तेंदुआ सीधे शराब की भट्टी में जा घुसा. भट्टी में रखी शराब पीते ही खूंखार तेंदुए का मिजाज बदल गया और वह दहाड़ने के बजाय किसी पालतू बिल्ली की तरह शांत होकर बैठ गया. ग्रामीणों ने बिना घबराए वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद ‘टल्ली’ महाराज को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल के हवाले कर दिया गया.

जब जंगल के राजा को भा गई शराब

छत्तीसगढ़ के एक गांव से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाला ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी और हैरानी न रोक पाए. बताया जा रहा है कि एक खूंखार तेंदुआ जंगल की सीमा पार कर इंसानी बस्ती की तरफ आ निकला. अमूमन रिहायशी इलाके में तेंदुए को देखकर भगदड़ मच जाती है, लेकिन यह तेंदुआ सीधा गांव के पास बनी शराब की भट्टी में जा घुसा. फिर क्या था, वहाँ रखी शराब को देखते ही तेंदुए ने उसे चख लिया!

हलक से उतरी सुरा, तो गायब हुई ‘दहाड़’ (Drunk Leopard Chhattisgarh)

शराब पेट में पहुंचते ही इस ‘टल्ली तेंदुए’ का पूरा मूड ही बदल गया, जो शिकारी जानवर इंसानों को देखते ही झपटने या जोर से दहाड़ने लगता है, मदिरापान करते ही वह एकदम ‘सज्जन बालक’ की तरह शांत होकर एक कोने में बैठ गया. ऐसा लग रहा था मानो शराब के नशे ने जंगल के इस खूंखार राजा का सारा गुस्सा और आक्रामकता पल भर में काफूर कर दी हो.

वन विभाग ने किया रेस्क्यू (Leopard successful rescue)

मदिरा के खुमार में चूर तेंदुए को शांत बैठा देख गांव वालों ने भी गजब का संयम और समझदारी दिखाई. उसे छेड़ने या उसके साथ कोई अनहोनी करने के बजाय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देखा कि तेंदुआ अपने ही सुरूर में बैठा हुआ है. बिना किसी मशक्कत और हमले के, टीम ने तेंदुए को बेहद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया. अब यह ‘अंगूर की बेटी’ का शौकीन तेंदुआ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-‘थानेदार साहब… इसे अरेस्ट करो’, कंधे पर खतरनाक जानवर लादकर शख्स पहुंचा थाने, देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read