Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गजब का इश्क: ‘भाइयों रास्ता दो, मुझे…’, ट्रैफिक में फंसा आशिक तो बैनर पर लिखा कुछ ऐसा कि लोगों ने खाली कर दिया रास्ता

प्यार में न कोई सरहद होती है और न ही ट्रैफिक! चीन के एक शख्स ने अपनी कॉलेज वाली गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 932 किमी का लंबा सफर अकेले तय किया. रास्ते में भयंकर जाम से बचने के लिए उसने अपनी कार पर एक ऐसा ‘लाल बैनर’ लगाया कि लोग अपनी गाड़ियां रोककर उसे रास्ता देने लगे.

Viral Marriage Proposal China

इस इमेज एआई से निर्मित किया गया है.

Viral Marriage Proposal: प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते? कोई समंदर पार करता है, तो कोई सात पहाड़ लांघता है. लेकिन चीन के एक आशिक ने जो किया, वह सुनकर आपका दिल भी कह उठेगा, ‘वाह भाई! क्या गजब का जुगाड़ है!’ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक युवक अपनी कार पर लगा एक ‘अनोखा’ बैनर लेकर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लेता है.

ट्रैफिक जाम और प्यार की गाड़ी

कहानी शुरू होती है चीन में चल रहे ‘वसंत महोत्सव’ (Spring Festival) के दौरान. यह वही समय होता है जब देश भर में सड़कों पर भारी भीड़ होती है और हाईवे पर घंटों का जाम लगना आम बात है. जियांग्शी प्रांत में रहने वाले 26 साल के टैन को अपनी कॉलेज की दोस्त और गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना था, जो इस समय गुइझोऊ में अपने घर गई हुई थी.

लेकिन 932 किलोमीटर का फासला तय करना और वो भी ऐसे में जब सड़कें खचाखच भरी हों, किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. टैन ने सोचा कि अगर वो सामान्य तरीके से गया, तो शायद प्रपोजल का मुहूर्त निकल जाए. यहीं पर उसने अपना ‘दिमागी घोड़ा’ दौड़ाया.

टैन ने अपनी कार की पिछली खिड़की पर एक बड़ा सा लाल बैनर चिपकाया. उस पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा, ‘भाइयों, मुझे पहले जाने दो. मैं अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने गुइझोऊ जा रहा हूं.’

लोगों का पिघला दिल

वहीं, जैसे ही दूसरे ड्राइवरों ने यह बैनर पढ़ा, उनका दिल पिघल गया. टैन ने बताया कि रास्ते में लोग न सिर्फ उसे रास्ता दे रहे थे, बल्कि हॉर्न बजाकर उसे चीयर भी कर रहे थे. हद तो तब हो गई जब एक ड्राइवर अपनी गाड़ी से उतरकर आया और टैन को प्रपोजल के लिए बधाई देकर गया!

12 घंटे की मैराथन ड्राइविंग

साढ़े 12 घंटे लगातार गाड़ी चलाने के बाद टैन जब गुइझोऊ पहुंचा, तो उसकी गर्लफ्रेंड की तो आंखें फटी की फटी रह गईं. उसे रत्ती भर भी अंदाजा नहीं था कि उसका प्रेमी 900 किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय करके उसके सामने खड़ा होगा. टैन ने जैसे ही घुटनों पर बैठकर अंगूठी निकाली, लड़की ने खुशी-खुशी ‘हां’ कह दिया.

पिछले चार साल से रिश्ते में रहने वाले इस जोड़े की कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी करना चाहेंगे ये काम? इस शख्स 20 दिन में कमाए 21 लाख रुपये!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital