JCB Viral Video: आम तौर पर जेसीबी मशीन को आपने मिट्टी खोदते या निर्माण कार्य में इस्तेमाल होते देखा होगा. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया. इस बार जेसीबी का इस्तेमाल मिट्टी या मलबा हटाने के लिए नहीं, बल्कि खाने को हिलाने के लिए किया गया.
कहां का है वीडियो?
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मध्य प्रदेश के दंदरौआ गांव का है. यहां एक बड़े आयोजन में विशाल बर्तनों में खाना पक रहा था. भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने अनोखा जुगाड़ लगाया और JCB मशीन को ‘रसोइए’ की भूमिका में उतार दिया.
जेसीबी बनी ‘कड़छी’
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बड़ी कड़ाही में दाल मखनी पक रही है. जेसीबी का बाल्टीनुमा हिस्सा कड़छी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. मशीन दाल को इस तरह चला रही है, मानो इसी काम के लिए बनाई गई हो. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Delhi Mysterious Fort: दिल्ली का रहस्यमयी किला जहां प्रेतों को चिट्ठी लिखकर सारी इच्छाएं हो जाती हैं पूरी
लोगों की प्रतिक्रिया
आसपास मौजूद लोग इसे देखकर हैरानी और हंसी दोनों छिपा नहीं पाए. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, तो कई ने सफाई और स्वास्थ्य पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि मिट्टी और पत्थर उठाने वाली मशीन से खाना चलाना बिल्कुल असुरक्षित है.
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @mr_neeraj_8457_ अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा अब देश के लोगों का बचाव करना मुश्किल है. एक अन्य ने तंज कसा जब दाल में ग्रीस का तड़का लगता है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

