₹24 हजार में नींद से जगाएगा रेड पांडा
Red Panda Wake-Up Service: चीन में एक होटल ने मेहमानों को सुबह-सुबह नींद से जगाने के लिए अनोखी सर्विस शुरू कर डाली, जिसमें खूबसूरत ‘रेड पांडा’ जंतु आपके कमरे में आकर आपको नींद से जगाता है. लेकिन इस सर्विस के लिए आपको ₹24,000 (2,000 युआन) चुकाने पड़ते हैं.
रेड पांडा की अनोखी वेक-अप सर्विस
चाइनीज होटल ने इसे ‘रेड पांडा वोकेशन’ नाम से प्रचारित किया, जो स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. होटल की इस सर्विस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट भी हरकत में आ गया है. बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने होटल को निर्देश दिया है कि वह इस सर्विस को तत्काल बंद करे.
Good morning from #China.
this lovely Red Panda (中华小熊猫,Ailurus fulgens) hopes you all have a delightful day. 😂#TwitterNatureCommunity#Nature #Peace #Chinese#wildlife #love #travel pic.twitter.com/G2pTJ6p5Uz— lin hillside (@linjianyangbe) February 6, 2025
बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ये जांच शुरू की गई है कि होटल मालिक ने रेड पांडा को कहां से लाया, क्योंकि इस प्रजाति को पालना गैरकानूनी है.



जानवरों की लुप्तप्राय प्रजाति है ‘रेड पांडा’
रेड पांडा एक लुप्तप्राय जानवर है, जिसकी संख्या विश्व में 10,000 से भी कम बची है. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) के अनुसार, इसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में शामिल किया गया है. रेड पांडा को संरक्षित करने के लिए कई देशों में सख्त कानून हैं, और इसे पालतू बनाना प्रतिबंधित है.
चाइनीज होटल की सर्विस ने रेड पांडा के संरक्षण पर सवाल उठाए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि विलुप्त हो रही प्रजातियों का व्यावसायिक उपयोग न केवल अनैतिक है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है. होटल की इस सर्विस ने लोगों को आकर्षित तो किया, लेकिन अब यह विवाद का विषय बन चुकी है.
यह भी पढ़िए: बंदर ने छीना आभूषण से भरा बैग — 20 लाख के हीरे के जेवर ले भागा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




