Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंग्लिश पेपर में बच्चे की ऐसी ‘क्रिएटिविटी’ कि मास्टरजी रह गए दंग, हंसे भी और माथा भी पीटा!

एक छात्र ने इंग्लिश परीक्षा में ‘Original’ शब्द का विलोम ऐसा लिखा कि टीचर भी समझ नहीं पाए कि नंबर दें या सिर पकड़ लें. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह आंसर शीट.

Viral Answer Sheet

स्कूल के दिन भले ही पीछे छूट जाएं, लेकिन उनसे जुड़ी यादें और किस्से कभी पुराने नहीं होते. खासकर जब बात हो एग्जाम्स की और उसमें लिखे गए अतरंगी जवाबों की, तो हंसी खुद-ब-खुद आ जाती है. ऐसा ही एक मजेदार वाकया इन दिनों इंटरनेट पर लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है. दरअसल एक छात्र ने इंग्लिश के विलोम शब्द (Antonyms) के सवाल में ऐसा जवाब लिख दिया कि टीचर भी कन्फ्यूज हो गए कि अब इस पर नंबर दें या चुटकी लें!

जब विलोम शब्दों में बच्चे ने दिखाई ‘जुगाड़ू बुद्धि’

एक छात्र की इंग्लिश की आंसर शीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. छात्र से ‘Good’, ‘Black’ और ‘Original’ शब्दों के विलोम शब्द लिखने को कहा गया था. उसने ‘Good’ का विलोम ‘Bad’ और ‘Black’ का ‘White’ सही-सही लिखा, लेकिन ‘Original’ का जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

बच्चे ने लिखा ‘Original’ का विलोम – ‘China’!

जी हां, बच्चे ने ‘Original’ का उल्टा सोचते हुए उसे सीधे ‘China’ से जोड़ दिया. उसके पीछे तर्क भी मजेदार था. उसके हिसाब से चीन वो देश है, जो महंगे ब्रांड्स की नकल बना देता है. इसलिए वह ‘Original’ का उल्टा हो गया! हालांकि, टीचर ने जवाब को सुधारते हुए सही विलोम ‘Artificial’ लिखा. यह आंसर शीट इंस्टाग्राम पर @lklogic_math नाम के अकाउंट से शेयर की गई, जहां इसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LK Logic (@lklogic_math)


ये भी पढ़ें- भारत से 6600KM दूर खुदाई में मिलीं 2300 साल से भी पुरानी तलवारें, छपा है स्वास्तिक; यह यूरोप की सबसे दुर्लभ पुरातात्विक खोज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital