Bharat Express DD Free Dish

दामाद को ‘आसमानी’ दहेज: गहने, गाड़ी, नोट नहीं बेटी के पति को दिया कबूतर; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे को दहेज में चार कबूतर, तीन जाल और कबूतरों के लिए क्विंटल के हिसाब से अनाज और सूखे मेवे दिए गए हैं.

Viral Video Groom gets 4 Pigeons 3 Nets and Dry Fruits in Dowry Funny Wedding Video

सोशल मीडिया पर शादियों के तो आपने हजारों वीडियो देखे होंगे. कभी दूल्हे की शानदार एंट्री, तो कभी बारातियों का नागिन डांस. लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा छाया हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. अक्सर शादियों में गाड़ी, कैश या गहनों के दहेज की बात होती है, लेकिन यहां मामला थोड़ा ‘आसमानी’ है. एक ससुर ने अपने दामाद को दहेज में ऐसी चीजें दीं कि शादी में मौजूद मेहमान एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए.

कबूतरबाज निकला दूल्हा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही हैं और दूल्हा स्टेज पर शान से बैठा है. तभी भीड़ से एक शख्स खड़ा होता है और माइक थामकर दहेज की घोषणा करने लगता है. वह बड़ी गंभीरता से बताता है कि चूंकि दूल्हा ‘कबूतरबाज’ है, इसलिए दुल्हन के परिवार ने उसकी पसंद का पूरा ख्याल रखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by asif bazigar (@asif.bazigar_up_21)

शख्स ने एलान किया कि दूल्हे को दहेज में चार शानदार कबूतर दिए गए हैं. इतना ही नहीं, कबूतरों को पकड़ने और रखने के लिए तीन जाल भी दिए गए हैं, जिनमें से एक जाल काफी बड़ा है. बाकी दो जाल कबूतरों को बाजार ले जाने के लिए खास तौर पर तैयार करवाए गए हैं.

काजू-पिस्ता का ‘वीआईपी’ इंतजाम

दुल्हन के पिता ने केवल परिंदे ही नहीं दिए, बल्कि उनके खान-पान का भी पुख्ता बंदोबस्त किया है. वीडियो के मुताबिक, दहेज में तीन क्विंटल गेहूं और डेढ़ क्विंटल बाजरा अलग से दिया गया है. हद तो तब हो गई जब घोषणा करने वाले ने बताया कि कबूतरों की ‘उड़ान’ और उनकी सेहत बनी रहे, इसके लिए ढेर सारे काजू और पिस्ता भी दहेज का हिस्सा हैं.

इंटरनेट पर नेटिजन्स ले रहे मजे

इंस्टाग्राम पर एक यूजर के हैंडल से शेयर किया गया यहे वीडियो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि ‘ससुर हो तो ऐसा, जो दामाद के शौक का इतना ख्याल रखे’, तो कोई चुटकी लेते हुए कह रहा है कि ‘दहेज प्रथा के खिलाफ ये सबसे मजेदार विरोध है.’

हंसी-मजाक से इतर, ये वीडियो समाज में दहेज की पारंपरिक और कुरीति भरी परिभाषा पर एक व्यंग्य की तरह भी देखा जा रहा है. फिलहाल, ये ‘कबूतरबाज’ दूल्हा और उसका ‘आसमानी दहेज’ पूरे सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने पोर्शे के बोनट पर घोला सीमेंट, फिर सड़क के गड्ढे भरकर सबको चौंकाया; वायरल वीडियो के पीछे का सच जान रह जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read