Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Akanksha Tripathi




भारत एक्सप्रेस


दांदरपुर गांव में दो कथावाचकों के साथ कथित जातिगत भेदभाव और हिंसा के बाद गांव में यादव और ब्राह्मण समुदाय आमने-सामने हैं. अब गांव में एंट्री जाति पूछकर दी जा रही है, और पुलिस पर पथराव व फायरिंग की घटनाएं भी हो चुकी हैं

उत्तर भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी है, जबकि उत्तराखंड के आठ जिलों में बाढ़ की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

आंबेडकर पार्क में बुधवार रात कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह प्रतिमा की टूटी नाक देखकर अनुयायियों में गुस्सा फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

इटावा में कथावाचक पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को ये खबर पता चले तो बीजेपी को डांट पड़ जाएगी

इटावा की कथा घटना में मुकुट मणि यादव व अन्य कथावाचकों को हिंसा और भाषिक अपमान सहना पड़ा. शंकराचार्य ने इस घटना को धर्मशास्त्रीय बहस का हिस्सा बताया, जबकि अखिलेश यादव ने कानून में कार्रवाई की मांग की. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 की विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद के दावेदारी को स्पष्ट तौर पर अस्वीकार किया. उन्होंने मीडिया और विपक्ष द्वारा उठायी गयी अफवाहों को ख़ारिज करते हुए भाजपा के संगठन और विकास पर फोकस जारी रखने की बात कही.

तेज प्रताप यादव ने पूर्व CM अखिलेश यादव से हुई लंबी वीडियो कॉल की बात साझा की. इससे पहले उन्होंने ‘चक्रव्यूह तोड़ने’ जैसी चेतावनी दी थी. 12 साल पुराने अफेयर वाली फोटो से विवाद बढ़ा, जिसके बाद लालू ने बेटे को पार्टी व परिवार से बाहर कर दिया.

सीएम ने त्योहारों के मद्देनजर कांवड़ यात्रा, मुहर्रम और रथयात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए.

इटावा के दंदरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव के साथ अमानवीय व्यवहार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे ब्राह्मण धर्म की संरचना बताया. चार आरोपियों को गिरफ्तार करके FIR दर्ज की गई है। सपा नेताओं ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

केडीए की प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने जरौली इलाके में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए कच्चे और पक्के मकानों को गिरा दिया.