Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Akanksha Tripathi




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर में कही इटावा घटना की निंदा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA बयान पर तीखा प्रतिकार किया तथा भाजपा विधायक द्वारा SDM को थप्पड़ मारने की घटना पर तुरंत जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने गाजीपुर जिले के विकास संबंधी जरूरतों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.

जुलाई महीने से श्रावण की शुरूआत हो रही है और इसी महीने ही मुहर्रम का पर्व भी मनाया जाना है, जिसे लेकर संभल में पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दान्दरपुर गांव में कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ कथित तौर पर जातिगत आधार पर अमानवीय व्यवहार किया गया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को 3 दिन में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, अन्यथा बड़े आंदोलन का ऐलान करने की बात कही है.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 'सुगम दर्शन' टिकट की कीमत ₹250 ही है और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से भक्तों को सावधान रहने की अपील की गई है.

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि सुभासपा इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगला बुद्धा इलाके में स्थित एक ATM से ₹500 निकालने पर ₹1100 निकल रहे थे. जैसे ही यह खबर फैली, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका लाभ उठाकर ज्यादा पैसे निकाल लिए. यह मामला वन इंडिया बैंक के ATM का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को बंद कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खामी बताया जा रहा है. अब बड़ा सवाल ये है कि जिन लोगों ने ज्यादा पैसे निकाले, उनसे वसूली कैसे होगी. फिलहाल बैंक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मासूम बच्ची से मुलाकात कर रहे हैं. बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल में दाखिले की गुजारिश की, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कराते हुए उसकी बात सुनी और तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन के निर्देश दे दिए.

राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना सपा के कुछ विधायकों को भारी पड़ गया. पार्टी नेतृत्व ने सख्त कदम उठाते हुए तीन वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह कार्रवाई सिर्फ क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी की गई है.

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. स्थानीय जनता के विरोध के बीच अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार (21 जून) को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया वह सिर्फ एक न्यूज रील थी और असली फिल्म अभी आनी बाकी है.