Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. 83 लोगों की सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं. बीजेपी की दूसरी सूची में वसुंधरा गुट को खास तरजीह दी गई है. वसुंधरा राजे के करीब 15 लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है.

मध्य प्रदेश में विधान परिषद गठन का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है. कांग्रेस ने सरकार आने पर विधान परिषद गठन का वादा किया है. कमलनाथ ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा है कि विधान परिषद के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता लोगों की आवाज रख सकेंगे.

बकौल कमलनाथ शिवपुरी-गुना का टिकट दिग्विजय सिंह ने बांटे हैं, इसलिए सभी लोग उनका विरोध जाकर करें. कमलनाथ का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद दिग्विजय सिंह ने एक नसीहत भरा एक पोस्ट किया, जिसका लब्बोलुआब था- गलती का ठीकरा दूसरे पर मत फोड़िए.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 136 और कांग्रेस ने 144 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। नामों के ऐलान के बाद से ही दोनों ही प्रमुख दलों में अंदरूनी संघर्ष छिड़ गया है। भाजपा में 7 से ज्यादा तो कांग्रेस में 6 से ज्यादा ऐसी सीटें हैं, जहां घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए कुछ महीने पहले 28 विपक्षी दलों ने मिलकर I.N.D.I.A गठबंधन की नींव रखी. सभी दलों का मकसद था, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मिलकर लड़ना और एनडीए को सत्ता में आने से रोकना.

सैकड़ो सालों की अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए भारत को महज 15 साल बीते थे. 20 अक्टूबर 1962 को चीन के 80,000 सैनिकों ने तिब्बत के पास बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात मुट्ठी भर भारतीय सैनिकों पर भारी मशीन गनों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया था.

कांग्रेस और भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन पूरे हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें करीब-करीब 100 नामों पर सहमति बनी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 120 नामों पर चर्चा हुई।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। इसे लेकर लोकसभा की एथिक्स कमेटी 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। इसके लिए कमेटी ने निशिकांत दुबे को बुलाया है।

इजरायल और हमास की जंग के बीच इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. जंग के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार खुलकर फिलिस्तीन के समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस और हिमंता बिस्वा सरमा ने पवार पर निशाना साधा है.

Israel Hamas War: गाजा शहर के अहली अरब अस्पताल पर जोरदार हमला हुआ। इसमें 500 लोगों की मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद हमास ने बयान जारी कर बताया कि इस अटैक के पीछे इजराइल का हाथ है। उन्होंने अस्पताल पर हमला करने के लिए स्मार्ट बम का इस्तेमाल किया।