Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Anushi




भारत एक्सप्रेस


80 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का इजराइल दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हमास लगातार इजराइल पर रॉकेट बरसा रहा है। ऐसे में इजराइल में राष्ट्रपति बाइडेन के सामने सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सिक्योरिटी की भी बड़ी चुनौती होगी। ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें भी किसी बंकर में पनाह लेनी पड़े।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इजराइल पहुंच रहे हैं। गाजा अस्पताल पर हमले के बाद बाइडेन की अरब नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग रद्द हो गई है। इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की विजिट के मद्देनजर गाजा में लीव जोन की घोषणा की है।

गाजा पट्टी में स्थित अल अहली अरब अस्पताल अब तक का सबसे भीषण प्रहार हुआ है. इस हमले में 500 लोग मारे गए हैं. गाजा ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है तो इजरायल ने साफ साफ कहा है कि ये फिलीस्तीन इस्लामिक जिहाद का रॉकेट था जो मिसफायर होकर अस्पताल पर गिरा.

विधानसभा चुनावों में इस बार राजस्थान में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 457 वोटर्स सरकार चुनेंगे। इनमें 48 लाख 91 हजार 545 लाख वोटर्स इस बार नए हैं। खास बात यह है कि ये 49 लाख वोटर्स 139 सीटों पर किंगमेकर साबित हो सकते हैं।

राजशाही खत्म हुई तो पूर्व राजपरिवारों के कई चेहरों ने राजनीति में भाग्य आजमाया। पूर्व जयपुर राजघराने में इसकी शुरुआत दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार गायत्री देवी ने की।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस केवल 'लूट की गारंटी' दे सकती है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार के जरिए धन एकत्र करने की खातिर कर्नाटक को 'एटीएम' में बदल रही है ताकि अपने चुनाव प्रचार के पैसे जुटा सके.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनने के लिए नेता हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में दोनों ही पार्टी इस बार सर्वे को आधार मानकर ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन कर रही हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस को कुछ जगह अपने कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधनी में सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ मैदान में उतारे गए विक्रम मस्ताल का भी विरोध हो रहा है।

राजस्थान में किसी से भी बात करें तो एक बात साफ़तौर पर उभरेगी कि सचिन पायलट के पास उम्र है. वे अभी महज़ 46 साल के हैं और गहलोत 72 साल के. दोनों के बीच उम्र का काफ़ी फ़ासला है.लेकिन उम्र की बात करें तो यहाँ एक ऐसी फांस भी है, जिन पर राजनेताओं या कांग्रेस समर्थक राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान नहीं है.

पाकिस्तान में इन दिनों 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता को लेकर बवाल मचा हुआ है. जिसकी वजह एक 24 वर्षीय मॉडल एरिका रॉबिन है. एरिका ईसाई धर्म से आती हैं और वो इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.