Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


राजस्थान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ताबड़तोड़ दौरे चर्चा में हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में इस पर खुलकर आपत्ति जताई है. गहलोत ने कहा है कि उपराष्ट्रपति एक दिन में चार-पांच दौरे कर रहे हैं.पूरे प्रोटोकॉल के तहत दौरे पर आ रहे हैं जबकि राजस्थान में चुनाव हैं.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच मणिपुर हिंसा बेकाबू होती जा रही है. देश की तमाम समस्याएं तब शांत हो जाती हैं जब चुनाव होते हैं. कोविड के दौरान जब जनता मास्क लगा रही थी, लोगों को भीड़ में जाने से मना किया जा रहा था, लेकिन नेताओं के लिए तब कोई कोरोना नहीं था. वे भारी - भरकम रैलियां मज़े से कर रहे थे.

मणिपुर में जुलाई से लापता दो मैतेई स्टूडेंट्स की डेड बॉडीज की तस्वीरें सामने आने के बाद हिंसा फिर भड़क गई है. इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने थोबुल में बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी, उधर इंफाल में बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी के घर पर भी हमला हुआ

कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बाद से विदेशी निवेशकों द्वारा सितंबर महीने में भारत से 12,000 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की गई है. मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो कनाडाई आउटफ्लो के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं. इससे साफ है कि कनाडाई कारोबारियों को भारतीय बाजार पर पूरा भरोसा है.

कनाडा के सरे स्थित एक गुरुद्वारे में खालिस्तानी अलगाववादियों और मणिपुर के आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों की मुलाकात हुई है. सरे के इस गुरुद्वारे का कंट्रोल निज्जर के पास ही था. इस दौरान ट्राइबल संगठन और हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगियों के बीच एक मीटिंग भी हुई है.

कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों पर भारत का डोजियर ट्रूडो के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा था. एस जयशकंर ने साफ कर दिया है कि ट्रूडो की सियासत इसी साठगांठ से चलती है. भारत खालिस्तानियों के खिलाफ तमाम अहम सबूत कनाडा को सौंप चुका है.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ बड़ी साजिश में जुटी है. कनाडा में हो रहे खालिस्तानी प्रदर्शनों के बीच ISI ने "खालिस्तानी टूलकिट" तैयार किया है. इस टूलकिट के जरिये आईएसआई खालिस्तान के नाम पर कनाडा में हो रहे प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या का जिम्मेदार भारत को बताया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक विवाद बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन से सिख समुदाय के सिक्योरिटी पर्सनल को हटाया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी और गौतम अडानी के एनिमेटेड किरदार को एक-दूसरे के साथ डांस करते दिखाया है. जवाब में बीजेपी ने भी ED-ED सॉन्ग जारी किया है. छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर हैं. लिहाजा दोनों पार्टियां सोशल मीडिया को प्रचार का बड़ा जरिया बना रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. करणवीर सिंह पाकिस्तान में छिपा है. वो खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है. ये रेड कॉर्नर नोटिस क्या होता है? और ये क्यों जारी किया जाता है? जानते हैं..