Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कुछ विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर तेज हो गए हैं. सतना, सीधी और नागदा में घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है. इन सीटों पर कुछ बीजेपी नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा किया है.

राज्य में दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध के बाद राज्य में हिंसा बढ़ गई है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में पुलिस को गोली चलानी पड़ी. वहीं मणिपुर AFSPA अभी छह महीने और लागू रहेगा. सरकार ने इसे 30 सितंबर को हटाने की घोषणा की थी, लेकिन हालात को देखते हुए अब फैसला बदल दिया है.

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस कड़ी में पीएम मोदी भी राज्य में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. वहीं पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होता है और बीजेपी सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर संशय बरकरार है. 20 सालों से बीजेपी का प्रमुख चेहरा रही वसुंधरा राजे की पार्टी में अनदेखी की जा रही है. इसके बाद पीएम की सभा में कुछ ऐसे चेहरे नजर आएं हैं जो प्रदेश में पार्टी का भविष्य हो सकते हैं.

खालिस्तान और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने 6 राज्यों में एक साथ कार्रवाई की. एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई लॉरेंस, बंबीहा और अर्श डल्ला गैंग के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर हो रही है.

कनाडा में हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर एंथनी रोट ने इस्तीफा दे दिया है. 24 सितंबर को उन्होंने संसद में एक पूर्व नाजी सैनिक को वॉर हीरो बताकर सम्मानित किया था. इस घटना के बाद से ही कनाडा की विपक्षी पार्टी स्पीकर के इस्तीफे की मांग कर रही थीं. इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी माफी मांगी है.

खालिस्तानी आतंकी निज्जर के मुद्दे ने कनाडा और भारत के रिश्तों में कड़वाहट घोल दी है. अमेरिका भी इस मसले पर डबल गेम करने से बाज नहीं आ रहा है. भारत से बेहतर संबंधों के बावजूद यूएस कूटनीतिक चालबाजियां दिखा रहा है. निज्जर पर कनाडा को सबसे पहले इनपुट अमेरिका ने ही Five Eyes (FVEY) ग्रुप के जरिए दिए थे.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्याकांड पर खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है. निज्जर ISI के लिए सिरदर्द बन चुका था. क्योंकि वो खुलकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहा था, जिससे भारत विरोधी प्रदर्शन पाकिस्तान द्वारा भड़काने के मंसूबे खुले तौर पर उजागर हो रहे थे. इसलिए आशंका है कि बदनामी के डर से ISI ने निज्जर को रास्ते से हटाया है.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने देश के जिस सिख नेता के लिए खालिस्तान समर्थक बने घूम रहे हैं और भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं, अब उसी सिख नेता ने ट्रूडो की आलोचना की है. कनाडा के सांसद और सरकार में शामिल न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने जस्टिन ट्रूडो के एक फैसले को हास्यास्पद बताया है.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या से भारत और कनाडा के रिश्तों में आए तनाव का असर न्यूयॉर्क में भी दिख रहा है, जहां विदेश मंत्री जयशंकार ने UN जनरल असेंबली को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने डिस्कशन एट काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन्स में बात करते हुए कहा कि कनाडा में अलगाववादी ताकतों, हिंसा और उग्रवाद से जुड़ा अपराध पनप रहा है।