Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


उदयनिधि स्टालिन के डेंगू-मलेरिया से सनातन की तुलना से शुरू हुई सियासी लड़ाई जुबान काटने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने धमकी देते हुए कहा है कि सनातन विरोधियों की जुबान खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी.

उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान से 'INDIA' में धर्म संकट में पड़ गया है. सहयोगी दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वो DMK नेता के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दें. वहीं बीजेपी, संघ और वीएचपी 'इंडिया अलायंस' पर लगातार हमलावर है.

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक की चुनौती महाभारत से कम नहीं है. 1 सितंबर को मुंबई में हुई I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में 14 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई थी, जिसमें गठबंधन में राजनीतिक नेता शामिल हैं.

आम आदमी पार्टी एक-एक कर अलग-अलग राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही है. ऐसे में आम आदमी पार्टी का ये कदम ‘इंडिया अलायंस’ की मुश्किलें बढ़ा सकता है. एमपी, राजस्थान के बाद अब हरियाणा में AAP ने ‘एकला चलो’ का नारा दे दिया है.

G20 सम्मेलन कई मायनों में सफलतम आयोजन कहा जा रहा है। इसके पीछे की वजह दिलचस्प है। यहां तक की विदेशी मामलों के जानकार और विरोधी खेमे के नेता शशि थरूर तक भारत की मेजबानी के मुरीद हो गए हैं। इसकी बड़ी वजह है विदेश मंत्री एस जयशंंकर की तैयारी और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समझ।

पीएम मोदी ने बताया, "हमारे टीम के हार्ड वर्क से और आप सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर आम सहमति बनी है."

G-20 Summit के पहले दिन इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर लॉन्च हुआ.

साल 2008 से लेकर साल 2022 तक जी-20 की अब तक हुई 17 बैठकों का हासिल क्या रहा?

तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। नायडू की गिरफ्तारी कौशल विकास घोटाला मामले में हुई है।

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब 'ग्लोबल साउथ' अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में ख़ुद को एक प्रमुख हिस्सेदार के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहा है.