Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर भारत-कनाडा आमाने सामने हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत विरोधी सिख कट्टरपंथियों के प्रति नरम रुख अख्तियार करने के आरोप लगते रहे हैं. इसके साथ कनाडा में बसे सिखों के साथ संबंध गहरे हैं.

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मीडिया में ऐसे बयान न दें जो कांग्रेस के हितों को नुकसान पहुचाएं. हैदराबाद में CWC में बोलते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि पार्टी नेताओं को अंदरूनी कलह पर मीडिया के सामने नहीं बोलना चाहिए.

संविधान के अनुच्छेद 85 में संसदीय सत्र बुलाए जाने का जिक्र है. आमतौर पर संसद में तीन बार सेशन बुलाए जाने की परंपरा है. विशेष सत्र को बुलाने पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति लेते हैं. हालांकि, रूल बुक में विशेष सत्र पर किसी तरह का कोई जिक्र नहीं है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ने बीजेपी ने जयंत चौधरी की RLD से गठबंधन करने के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं. लेकिन आखिरी फैसला केंद्रीय आलाकमान करेगी. हाल ही में आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब से कयासों का बाजार गर्म है कि चौधरी एनडीए का रूख कर सकते हैं।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों अभी से अपनी-अपनी खेमेबंदी करने में जुटी हुई हैं. हैदराबाद में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद सचिन पायलट से पूछा गया कि राजस्थान में कांग्रेस के चुनाव जीतने पर सीएम कौन होगा?

कांग्रेस के कई नेताओं ने CWC मीटिंग में मांग रखी है कि I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए।यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं.

कुछ रोज पहले एलियन के शव को मैक्सिको की संसद में दिखाया गया था. दावा किया गया कि ये शव 1 हजार साल पुराने हैं. अब नासा ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पृथ्वी के वायुमंडल में एलियन तकनीक होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

पुराने संसद भवन का शिलान्यास 1921 में प्रिंस ऑर्थर ने किया था और 6 साल बाद 1927 में इसका उद्घाटन किया गया. प्रिंस ऑर्थर यूके की महारानी विक्टोरिया के तीसरे बेटे थे. उस समय निर्माण में कुल 83 लाख रुपये की लागत आई थी. प्रशासनिक निर्माण की जिम्मेदारी आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर को दी गई थी.

नए संसद भवन में संसद कर्मचारी नई ड्रेस पहनेंगे. इस ड्रेस में नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट शामिल है. ब्यूरोक्रेट्स बंद गले सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे. उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी.

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री ने पुरानी संसद के गौरवमयी इतिहास को याद किया. सत्र का दूसरा दिन नए संसद भवन में होगा. केंद्र 4 अहम बिलों के साथ इस बार सदन में उतर रहा है. तो वहीं विपक्ष 9 मुद्दों पर केंद्र को घेरने की तैयारी कर चुका है.