Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस के बाद मैनपुरी, रामपुर और खतौली में BSP भी नहीं उतारेगी प्रत्याशी
यूपी उपचुनाव में कांग्रेस के बाद बीएसपी भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी. मायावती की पार्टी बसपा ने मैनपुरी,रामपुर, खतौली में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है.
यूपी उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस
मैनपुरी, रामपुर और खतौली में कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. यूपी में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने इसके पहले रामपुर,आजमगढ़ में उपचुनाव नहीं लड़ा था.
भाजपा ने मैनपुरी से रघुराज सिंह शाक्य को उतारा, रामपुर और खतौली के लिए भी नाम घोषित
यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है. खतौली विधानसभा से राजकुमारी सैनी और रामपुर विधानसभा से आकाश सक्सेना प्रत्याशी बनाए गए हैं.
Mahesh Babu’s Father dies: महेश बाबू के पिता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस
Mahesh Babu’s Father dies: फिल्म जगत से रोजाना बुरी खबरें सामने आती रहती हैं. वहीं आज सुबह सुपरस्टार महेश बाबू के पिता दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी का शहर के एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया है. यहां उनका कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज चल रहा था. …
Ayodhya News: होटल, बॉटलिंग प्लांट और बहुत कुछ… 12 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी अयोध्या की तस्वीर
उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए बड़ी योजना बना रही है. शहर में बड़े पैमाने पर उद्योगों लगाए जाने की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए देश के बड़े उद्योगपती साढ़े 12 हजार करोड़ निवेश करेंगे. प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अयोध्या में पर्यटन को …
आफताब ने श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए मिनी आरी का इस्तेमाल किया- दिल्ली पुलिस सूत्र
पुलिस के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था. आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था. मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है. पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड …
दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब, विजिबिलिटी हुई कम
दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें अक्षरधाम क्षेत्र की हैं. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 221 (खराब) श्रेणी में है.
वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम- G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
बाली में G-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए.
रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।
Electric Scooty Scam: ओला ई स्कूटी की बुकिंग के नाम पर 1000 से अधिक को ठगा, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार
Delhi: अगर ओला स्कूटर खरीदने की प्लानिंग आप भी कर रहे है, तो अलर्ट हो जाइए. ओला स्कूटर को लेकर दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस ने ओला स्कूटर बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध शाखा ने सोमवार …







