Bharat Express DD Free Dish

मालिक मस्क ने ट्वीट किया, भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि भारत और कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है. ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्वीट किया, भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है. यह सच्चाई है न कि कोई दावा. होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम है. कई बार यह काम ही नहीं करता है खासतौर से एंड्रॉयड फोन पर. एकमात्र सवाल यही है कि बैंडविद/ऐप के कारण कितनी देरी हो रही है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगना चाहेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read