Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
‘आबादी के नाम पर डर फैलाना बंद करें’, संगीत सोम की टिप्पणी पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भाजपा नेता संगीत सोम के बयान पर सख्त ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि अगर संगीत सोम को आबादी बढ़ने की चिंता है तो केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है, वह जनसंख्या नीति लेकर आएं.
अदाणी शांतिग्राम स्थित बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में बिजनेस चैंबर ‘द इंपीरियल’ का हुआ शुभारंभ
अदाणी समूह की रियल एस्टेट शाखा 'अदाणी रियल्टी' ने शनिवार को कहा कि अदाणी शांतिग्राम स्थित बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 'द इंपीरियल' - ऑपुलेंट बिजनेस चैंबर का शुभारंभ हुआ.
पत्नी और दो बेटियों को अमेरिका में अकेला छोड़कर भाग आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी लड़ रही कानूनी लड़ाई
परिवार के साथ अमेरिका जाकर बसना किसी भारतीय महिला के लिए सपने के सच होने जैसा हो सकता है, लेकिन मेरठ की रहने वाली रूबी भाटी के लिए यह दुस्वप्न बन गया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति अजय भाटी उन्हें और दो बेटियों को अमेरिका में उनके हाल पर अकेला छोड़कर भारत भाग आया.
दुनिया मानती है भारतीय ज्योतिष का लोहा, जिसके आगे कम्प्यूटर भी फेल – डॉ दिनेश शर्मा
राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिष एक ऐसी भारतीय विधा है, जिसका पूरी दुनिया लोहा मानती है. ज्योतिष के एक एक बिन्दु का वैदिक आधार वैज्ञानिक है. ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किया जाने वाला आंकलन शत प्रतिशत सत्य होता है.
Adani Logistics Park: कोच्चि में 600 करोड़ रुपए की लागत से अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास, 1,500 नौकरियां होंगी पैदा
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने शनिवार को कलामासेरी औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क के शिलान्यास की घोषणा की, जिसका उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया.
अहमदाबाद में सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़, मस्जिदों से गाजा पीड़ित बताकर इकट्ठा कर रहा था चंदा
जांच में सामने आया कि गिरोह के कुल छह सदस्य सीरिया के दमिश्क से अबू धाबी होते हुए 22 जुलाई को कोलकाता और 1 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचे थे.
सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात पर बोले अमित शाह, उनके अनुभव से देश को होगा लाभ
गृह मंत्री शाह ने उन्हें अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल योगदान देने पर विश्वास जताया. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी दी.
बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जारी, 26 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल, कांग्रेस के सभी सीएम बनेंगे हिस्सा
कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने बताया कि 25 अगस्त को यात्रा में ब्रेक रहेगा, लेकिन 26 को प्रियंका गांधी वाड्रा खुद बिहार आएंगी. इंडिया गठबंधन के सभी मुख्यमंत्री इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे
गयाजी में पीएम मोदी ने सौंपी 5 लाभुकों को पक्के घर की चाबी, लाभार्थियों ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम आवास योजना के अंतर्गत गयाजी जिले के 16,000 लाभुकों को पक्के घर की सौगात दी. इस अवसर पर 5 चयनित लाभार्थियों को स्वयं प्रधानमंत्री ने घर की चाबी सौंपी.
लालकृष्ण आडवाणी से मिले सीपी राधाकृष्णन, लिया आशीर्वाद
महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की.







