Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने ब्रिक्स समिट में एनवायरमेंट, कॉप 30 और ग्लोबल हेल्थ पर सत्र को संबोधित किया.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गढ़ी चनौटी स्थित चांदेबाबा तालाब क्षेत्र के पास रहने वाले गरीब अनुसूचित जाति परिवारों की ओर से मजबूती से पैरवी की, जिन पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा था.

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली 9 जुलाई की ट्रेड डील का दोनों देशों को इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि 9 जुलाई तक की छोटी डील दोनों देशों के बीच हो जाएगी. वर्तमान में दोनों देशों के बीच में यह ट्रेड लगभग 250 करोड़  के आसपास हो रहा है.

भगवंत मान सरकार के खिलाफ पंजाब रोडवेज के 'पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन' ने लुधियाना बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन कर अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने,  मुफ्त बस सेवा के लिए फंड बहाल करने और नई बसें सड़कों पर उतारने की मांग की.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी ऐप आधारित निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित विज को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के तहत दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

सोमवार को FICCI द्वारा आयोजित किए गए 11वें सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व भारतीय सूचना सेवा अधिकारी नितिन नाथ सिंह को उनकी वकील पत्नी रेणु सिन्हा की हत्या के मामले में सशर्त जमानत दी है. कोर्ट ने उम्र, आपराधिक इतिहास न होने और समाज के लिए खतरा न होने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय दिया.

दिल्ली के विजय विहार (Vijay Vihar) इलाके में 29 जून को लूटपाट के दौरान हुई एक युवक की निर्मम हत्या के मामले का खुलासा करते हुए विजय विहार थाना पुलिस ने दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बदायूं (यूपी) के अनस खान और सुधीर कुमार के पास से 1,053 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और ग्लोबल साउथ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने ब्रिक्स के विस्तार और संस्थागत सुधार की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.