Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


कैबिनेट ने 99,000 करोड़ की रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी, 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी. 1 अगस्त 2025 से लागू योजना में कर्मचारियों को 15,000 रुपये सब्सिडी और नियोक्ताओं को 2,000-3,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.

बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड की करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पना चाहती थी.

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा, "कांवड़ रूट को लेकर सरकार का आदेश है कि नेम प्लेट लगाई जाए. मैं सरकार के इस निर्णय से सहमत भी हूं. इस्लाम कभी ये नहीं सिखाता है कि आप अपनी पहचान छिपाकर कारोबार करें.

व्हाइट हाउस ने ट्रंप और पीएम मोदी के संबंधों को शानदार बताते हुए भारत को इंडो-पैसिफिक में रणनीतिक सहयोगी कहा. अब जल्द ही भारत-अमेरिका व्यापार सौदा होने की संभावना है. दोनों देशों में कृषि और स्टील पर टैरिफ पर चर्चा जारी है.

संघीय ग्रिड नियामक से दैनिक लोड डिस्पैच डेटा के रॉयटर्स विश्लेषण के अनुसार, जनवरी-जून 2025 के लिए अक्षय ऊर्जा उत्पादन 24.4% बढ़कर 134.43 बिलियन किलोवाट घंटे (kWh) हो गया.

फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) के ताजा अपडेट के अनुसार, भारत का फार्मास्यूटिकल्स निर्यात वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-मई अवधि में सालाना आधार पर 7.38 प्रतिशत बढ़कर 4.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. 

निर्यात सहित कंपनी ने बीते महीने 1,67,993 यूनिट्स की बिक्री की है. इसमें से 1,21,339 यूनिट्स वाहन घरेलू बाजार में बेचे हैं, जबकि 8,812 यूनिट्स दूसरी वाहन कंपनी को बेचे गए हैं.

आचार्य लोकेश मुनि अमेरिका-कनाडा के दौरे पर हैं. उनकी यात्रा शिकागो के जैन कन्वेंशन से प्रारंभ हुई, जहां उन्होंने अहिंसा और करुणा का संदेश दिया. इसके अलावा न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया व कनाडा में कार्यक्रम आयोजित होंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए आधिकारिक आवास का नवीकरण इस महीने से शुरू होने जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹60 लाख है. इस लागत से स्मार्ट उपकरण, सुरक्षा प्रणाली और अन्य बदलाव किए जाएंगे.

आज अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा तो वहां एसएसपी और श्रीनगर के डीसी ने उनका स्वागत किया. यात्रा के पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ.